विवाद में उपसरपंच के माता का ईंटा से तोड़ दिया पैर, रेफर, बेगूसराय में इलाजरत
चौथम ।
प्रखंड के हरदिया पंचायत के उपसरपंच मोहम्मद सोहेल की माता मुस्तरी खातून को पड़ोसी मोहम्मद गुलजार आलम पिता शफी अहमद ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुलजार आलम ने मुस्तरी खातून पर बकरी द्वारा खेत चरा देने कि आरोप के साथ मारपीट गाली-गलौज किया तथा ईटा से प्रहार कर पैर तोड़ दिया जिससे लहूलुहान हो गंभीर रूप से घायल कर बेहोश कर दिया।
उपसरपंच मोहम्मद सोहेल ने बताया कि मुझ पर भी हमला किया गया मेरी माता मरणासन्न स्थिति में है प्राथमिक उपचार हेतु खगड़िया सदर हॉस्पिटल आए , रेफर बाद बेगूसराय में एस पंडित डॉक्टर के यहां इलाज रत् हैं। माता जीवन मौत से जूझ रहे हैं। मोहम्मद सोहेल ने बताया कि थाना अध्यक्ष एवं 112 से वार्ता के बाद पहले इलाज कराने का सलाह दिए उसके बाद आवेदन देने की बात कहा एवं कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इधर बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देवी यादव ने घटना की घोर निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से दोषी पर कार्रवाई करने की मांग किया है।


