देश में पहली बार तीन ट्रेन की टक्कर, लगभग 300 मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त।

देश में पहली बार तीन ट्रेन की टक्कर, लगभग 300 मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त।



तीन ट्रेन की टक्कर जैसी घटनाओं की उच्च स्तरीय जांचकर दोषी पर कार्रवाई हो एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें -  किरण देव यादव



खगड़िया। देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव किरण देव यादव ने उड़ीसा के बालासोर में पहली बार तीन ट्रेन टकराने से हुई हादसे में लगभग 300 की मृत्यु एवं 900 से अधिक घायल होने पर अत्यंत दुख शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी । तथा मृतक घायल परिजनों आश्रितों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त किया। प्रकृति अपार दुख सहने की शक्ति दे।

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने प्रति किलोमीटर 50 लाख रुपए खर्च करने वाली रेल लाइन पर इतनी बड़ी हादसा होने, मृतकों को अपमानजनक तरीके से गाड़ी पर लोड करने जैसी घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। श्री यादव ने दोषी पर कार्रवाई करने, घायल लोगों का वेहतर इलाज करने, मृतकों के आश्रितों को 20 लाख रुपए एवं घायल को 10 लाख रुपए मुआवजा देने, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.