छद्म राष्ट्रवाद एवं बेटी बचाओ, नारा की खुल चुकी है पोल, बोल रे साथी हल्ला बोल
यौन शोषणकारियों के पक्ष - संरक्षण में है सत्ता - किरण देव यादव
यूपी हरियाणा एवं ठाकुर जाट की लड़ाई का नाम-रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण, देश को बांटने की साजिश
बिलकिस बानो हत्यारे बलात्कारी, चिन्मयानंद, सैंगर, आसाराम, बृजभूषण शरण को बचाने से भारत विश्व गुरु बनेगा क्या ?
अलौली
देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव किरण देव यादव ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और हिंदुत्व की बात करने वाले फर्जी राष्ट्रवादी लुटेरे , मदारियों और भ्रष्ट भगवा नेताओं की पोल खुल चुकी है। यह लोग इतने पतित और गद्दार हो चुके हैं कि देश की बहु बेटियों को बदनाम, परेशान कर रहे हैं।
कहा कि 10 दिनों से भारत की बेटियां सड़क पर हैं। प्राथमिक दर्ज करने हेतु आंदोलन करना पड़ता है। आंदोलन की जीत हुई , फिर भी एफ आई आर दर्ज हुए 5 दिन बीत गए हैं लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो रही है। रेप केस आरोपी चिन्मयानंद, सेंगर , आसाराम, बिलकिस बानो हत्यारे बलात्कारी सरीखे देश के काले धब्बे को क्लीनचीट दिया जा रहा है। तमाम अंधभक्त और सरकार बलात्कारियों के पक्ष में खड़ी है।
तमाम अंधभक्त और उन्मादी नफरती आईटी सेल दुष्कर्मी सांसद का महिमामंडन कर रहे हैं।
गोदी मीडिया को दुष्कर्मी सांसद के बचाव और महिमा मंडन के लिए लगा दिया गया है । महिला पहलवानों को बदनाम करने के लिए नए-नए शिगूफे छोड़े जा रहे हैं। दुष्कर्मी को बचाने के लिए यूपी हरियाणा की लड़ाई एवं ठाकुर जाट की लड़ाई का नाम दिया जा रहा है। वास्तव में अनपढ़ अंधभक्तों के लुटेरे आका जी अपनी हरकतों के द्वारा भारत का नाम बदनाम कर रहे हैं। उक्त स्थिति में भारत विश्व गुरु क्या बनेगा ? जो देश के लिए घातक है।
एक मुद्दे व घटना में बुरी तरह से घिर जाने पर घटना को छिपाने ढंकने दबाने के प्रयास में दूसरी घटना पर घटना को अंजाम दिया जा रहा है। देश की आम आवाम को दिग्भ्रमित कर मुख्य मुद्दे फासीवादी पूंजीवादी संप्रदायवादी बेरोजगारी निजीकरण महंगाई गरीबी जैसे मुद्दे से भटकाने की प्रयास किया जा रहा है। देश में उन्माद, नफरत, भीड़तंत्र, लाठी गोली तंत्र, झूठा मुकदमा, बदले की राजनीति, पुलिस संरक्षण में एनकाउंटर किया जा रहा है । कानून के हाथ में लेकर संविधान का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन किया जा रहा है। चहुंओर चुप्पी सन्नाटा खामोशी पसरा हुआ है। विरोध के स्वर को दबाया जा रहा है, देश में डर भय आतंक का माहौल बनाया जा रहा है।
श्री यादव ने कहा कि देश की उक्त हालात के सवाल को लेकर एवं देश की एकता अखंडता संप्रभुता संविधान लोकतंत्र को बचाने हेतु शहीद भगत सिंह के नारा इंकलाब जिंदाबाद, गांधी जी के करो या मरो, तिलक का नारा स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नारा देसी अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारों को बुलंद करते हुए आंदोलन तेज करने की जरूरत है।
श्री यादव ने कहा कि कवि रामधारी सिंह दिनकर ने कहा था कि अंग्रेज राज बड़ी सुखकारी। पर सब धन विदेश चली जाए यही बड़ा दुखकारी।।
आज देश की ऐसी ही हालात बन चुकी है। देश की जनता को चुप्पी तोड़ सिंहनाद व संघर्ष की शंखनाद करना होगा।
अब सवाल है कि बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे ?
अब वह समय दूर नहीं जब देश की आम आवाम जनता 56 इंच के सीने को 16 इंच के सीने में तब्दील करने, बिल्ली को चूहेदानी में बंद करने एवं घमंड में चूड़ पागल हाथी को गजारा देने के लिए पिलीमान आम जनता मूड बना चुकी है। जब हिटलर शाही नहीं चली तो मोदी अमित शाही, अडानी अंबानी का तानाशाही भी नहीं चलेगी।


