उप सरपंच मंजू देवी पर जानलेवा हमला मारपीट करने की घटना का पंच सरपंच संघ ने किया घोर निंदा।

उप सरपंच मंजू देवी पर जानलेवा हमला मारपीट करने की घटना का पंच सरपंच संघ ने किया घोर निंदा।



जांचोपरांत दोषी नामजद की जल्द हो गिरफ्तारी, अन्यथा पंच सरपंच संघ आंदोलन करने को होंगे विवश - किरण देव यादव


खगड़िया।



 बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगरिया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने परवत्ता प्रखंड के कुल्हरिया पंचायत के उपसरपंच मंजू देवी पर जानलेवा हमला मारपीट गाली गलौज जैसी घटना की घोर निंदा किया तथा आक्रोश व्यक्त किया है।

श्री यादव ने पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, थाना अध्यक्ष, परवत्ता का ध्यान आकृष्ट करते हुए दोषी नामजद पर कड़ी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी करने तथा उपसरपंच एवं उनके परिवार की सुरक्षा की गारंटी करने की मांग किया है। उन्होंने कहा कि जल्द गिरफ्तारी नहीं होगी तो पंच सरपंच उपसरपंच आंदोलन करने को विवश होंगे।

श्री यादव ने कहा कि कुल्हरिया में दो पक्ष आपस में लड़ रहे थे जिन्हें समझाने, शांत होने, लड़ाई झगड़ा नहीं करने की बात उपसरपंच मंजू देवी द्वारा कहा गया तो उल्टे जानलेवा हमला मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सिर में कई टांके लगे हैं, परबत्ता हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर होकर सदर अस्पताल खगड़िया में इलाजरत हैं।

इधर पंच सरपंच संघ के परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष रीना देवी, संयोजक रणवीर यादव, कुल्ड़िया सरपंच शोभा देवी, बिट्टू यादव खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र यादव जिला महासचिव मनोज कुमार मीडिया प्रभारी मोहम्मद सोहेल आदि ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग किया है।

पंच सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष किरण देव यादव के नेतृत्व में सरपंचों का एक टीम घायल उपसरपंच मंजू देवी से मिलकर कुशल क्षेम पूछा एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना किया तथा दोषी पर कार्रवाई करवाने हेतु आंदोलन करने एवं हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.