संविधान लोकतंत्र की हत्या एवं फासीवाद के विरुद्ध काला दिवस, पुतला दहन, प्रतिवाद मार्च, सभा का होगा आयोजन - किरण देव यादव।

संविधान लोकतंत्र की हत्या एवं फासीवाद के विरुद्ध काला दिवस, पुतला दहन, प्रतिवाद मार्च, सभा का होगा आयोजन - किरण देव यादव।



खगड़िया। 


देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव किरण देव यादव ने कहा कि 29 5 2023 को 10 बजे दिन में केंद्र सरकार द्वारा संविधान लोकतंत्र की हत्या करने एवं फासीवाद के खिलाफ काला दिवस मनाते हुए प्रतिवाद मार्च निकाल कर सभा का आयोजन समाहरणालय के समक्ष किया जाएगा।

श्री यादव ने कहा कि भारत को सम्मानित करने वाली, गौरव बढ़ाने वाली, पदक जीतने वाली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत भारत की बेटी भारतीय महिला पहलवान के साथ मोदी के इशारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा मारपीट करने घसीट ने पीटने धरना स्थल से हटाने गिरफ्तार करने एवं मनुवादी एवं विदेशी गुलामी का प्रतीक सैंगोल हस्तांतरण समारोह करने, संसद उद्घाटन लोकतांत्रिक पद्धति द्वारा नहीं कर अंधविश्वासी पाखंडवादी तरीके से करने, राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं करने, तथा यौन शोषण, हत्या एवं 56 केस के आरोपी बृज भूषण शरण सिंह को उद्घाटन समारोह में भाग लेने, गिरफ्तार नहीं करने, लोकतंत्र संविधान की हत्या करने, संसद भवन के उद्घाटन में सांसद के बजाय ब्राह्मणवादी मनुवादी की भागीदारी दिलाने के विरुद्ध तथा फासीवादी पूंजीवादी संप्रदायवादी मनुवादी सिद्धांत लागू करने,  भारतीय स्वतंत्रता का प्रतीक अशोक स्तंभ को अपमानित कर गुलामी का प्रतीक सैंगोल स्थापित करने के खिलाफ काला दिवस मनाते हुए मोदी सरकार का पुतला दहन एवं जिले व राज्य में बढ़ते अराजकता अपराध हत्या बलात्कार छिनतई के खिलाफ प्रतिवाद मार्च सभा में भाग लेने का अपील किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.