महापंडित राहुल सांकृत्यायन का पुण्यतिथि जयंती सप्ताह मनाया गया
सच्चे अर्थों में राहुल सांस्कृत्यायन महापंडित, बहुभाषी व महान खोजी लेखक थे - किरण देव यादव
खगड़िया।
देश बचाओ अभियान के बैनर तले महापंडित राहुल सांकृत्यायन का जयंती पुण्यतिथि सप्ताह संपर्क कार्यालय में मनाया गया।
इस अवसर पर इनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा कोटि-कोटि नमन किया गया एवं राहुल सांकृत्यायन अमर रहे नारों को बुलंद किया गया।
देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि राहुल सांकृत्यायन सच्चे अर्थों में महापंडित, घुमक्कड़ खोजी, महान लेखक थे। इन्होंने घुमक्कड़ जिंदगी जीकर अधिकांश देशों का यात्रा भ्रमण कर कई पुस्तकें लिखें जिसमें वोल्गा से गंगा, घुमक्कड़ शास्त्र, सतमी के बच्चे, जीने के लिए, सिंह सेनापति आदि काफी लोकप्रिय एवं उल्लेखनीय है। उनका जन्म 9 अप्रैल 1893 में आजमगढ़ उत्तर प्रदेश में हुआ था एवं निधन 14 अप्रैल 1963 को हुआ। वे बहुभाषी थे, कई भाषा के ज्ञाता थे।
देश बचाओ अभियान के अधिवक्ता कमल किशोर यादव धर्मेंद्र कुमार सुनील कुमार उमेश ठाकुर मधुबाला आदि ने भाग लिया।


