26 अप्रैल को डीएम के सामने ममता कार्यकर्ता संघ का 8 सूत्री मांगों को लेकर होगा धरना प्रदर्शन सभा - किरण देव यादव

26 अप्रैल को डीएम के सामने ममता कार्यकर्ता संघ का 8 सूत्री मांगों को लेकर होगा धरना प्रदर्शन सभा - किरण देव यादव



सदर हॉस्पिटल से निकलेगी जुलूस, जिले के सभी ममता कार्यकर्ता से भाग लेने का किया अपील


खगड़िया।


 बिहार प्रदेश आशा ममता फेसीलेटर के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 26 अप्रैल 2023 को खगड़िया समाहरणालय के समक्ष 8 सूत्री मांगों को लेकर ममता कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन सभा किया जाएगा।

उक्त आंदोलन में अंबेडकर जन सत्याग्रह के चंद्रशेखर, ममता संघ के संगीता नीलम जयमाला सहित सैकड़ों ममता दीदी भाग लेंगे।

ममता संघ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि ममता कार्यकर्ता को सरकारी सेवक घोषित करने, 21000 रुपया मासिक मानदेय निर्धारित करने, अनुकंपा का लाभ देने, सम्मान सुरक्षा सुविधा देने, वार्षिक ड्रेस राशि देने, प्रति बच्चा जन्म पर 600 रुपए न्यूनतम प्रोत्साहन राशि भुगतान करने, विशेष अवकाश देने, आराम हेतु पूर्ववत कमरा उपलब्ध करने, मृत्यु उपरांत एवं दुर्घटना ग्रस्त होने पर 5 लाख रुपए मुआवजा देने, बीमा भत्ता  पेंशन, टीए डीए बोनस देने, शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्रमोशन देने, ममता कार्यकर्ता के साथ भेदभाव करने पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर विगत 15 वर्षों से आंदोलनरत हैं बावजूद सरकार एवं प्रशासन मांग पूरा नहीं कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी विषम स्थिति में ममता कार्यकर्ता आंदोलन को विवश हैं। ममता कार्यकर्ता के समक्ष "मरता क्या नहीं करता" की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बढ़ती महंगाई में दी जा रही प्रोत्साहन राशि ऊंट के मुंह में जीरा का फौरन है।

श्री यादव ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने सबको सम्मान एवं समानता पूर्वक जीने का संवैधानिक अधिकार दिया है। सरकार संविधान में अधिकार उल्लंघन कर आम जनता एवं कार्यकर्ताओं का शोषण कर रही है इसके खिलाफ आंदोलन की बुलंद आवाज उठाने की जरूरत है।

श्री यादव ने सभी ममता कार्यकर्ताओं से अधिक अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

श्री यादव ने बताया कि जिलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को विधि व्यवस्था के मद्देनजर लिखित सूचना दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.