Translate

47 वां फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन।

47 वां फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन।



खगड़िया


 47 वां फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन नेशनल हाई स्कूल के सभागार में आगाज किया गया। 

सम्मेलन को उल्टी तावा पर उल्टी हंसिया से फीता काटकर डीडीसी संतोष कुमार ने उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां मनसा संगीत विद्यालय की छात्रा द्वारा सामूहिक बंदना गीत से प्रारंभ हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि अकबर के शासन काल में राजा टोडरमल ने फरकिया को फरक कर दिया , फरकिया को फरकियांचल राज्य बनाकर सम्मान देने की जरूरत है। एवं सफल मंच संचालन महर्षि अरविंद वर्मा ने करते हुए चुटकुले अंदाज में हंसाया, धमाल मचाया।

कार्यक्रम में नन्हे कलाकार आरोही कुमारी, सीमल परी, शांभवी कुमारी नीति कुमारी अभिनेत्री तितली भारती ने रिकॉर्डिंग डांस कर तालियां बटोरी।

कार्यक्रम का स्वागत अध्यक्ष सुरेश पोद्दार , स्वागत सचिव सह सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन का सफरनामा इतिहास रची है। सम्मेलन का मुख्य मकसद आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव समाजिक सौहार्द इंद्रधनुषी तहजीब कायम रखना तथा तनाव मुक्त समाज का निर्माण करना है।

कार्यक्रम में चंपा राय, इशरत खातून, सतीश आनंद, डॉ कविंद्र कुमार, उमेश हरी दर्शन, राम तनिक, जदयू अध्यक्ष बबलू मंडल, मधुबाला, उमेश ठाकुर, आदि ने संबोधित करते हुए होली की हार्दिक बधाई एवं शबे बरात का मुबारकबाद दिया।

डेंजरस डांस एकेडमी के डायरेक्टर मास्टर सुमित के नेतृत्व में प्रशांत गोलू हर्ष बलजीत सौरभ रवि शिवांश आदि ने डेंजरस डांस प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया तथा दर्शकों ने दांत तले उंगली दवाएं।

सम्मान समारोह आगत अतिथियों को माला, अंग वस्त्र एवं उपाधि से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के कवि गोष्ठी आयोजन में कवियत्री संगीता कुमारी, कवि सूर्य कुमार पासवान, सुखदेव पासवान, ब्रजेश कुमार ने अपने हास्य व्यंग्य कविता के माध्यम से दर्शकों को दिल को गुदगुदाया।

कार्यक्रम में साहित्यकार कलाकार पत्रकार सूरज पासवान भारती कौशल कुमार प्रभुनाथ आदि ने भाग लिया।

कार्यक्रम में होली जोगीरा एकांकी नाटक चुटकुला प्रहसन भगैत लोकगीत रिकॉर्डिंग डांस, गीत संगीत नृत्य , सुर लय ताल का संगम हुआ। वही कलाकारों का जमावड़ा दिखा, सभी कलाकारों ने जलवा बिखेरा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.