Translate

महिला सम्मान समारोह 2023 में शिरकत करने दो महिला समाजसेवी दलसिंहसराय के लिए हुई रवाना

महिला सम्मान समारोह 2023 में शिरकत करने दो महिला समाजसेवी दलसिंहसराय के लिए हुई रवाना



खगड़िया से चम्पा रॉय तथा भागलपुर से सीमा चंद्रा का हुआ चयन


Indu Prabha


खगड़िया


 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर "टीच बाय मीडिया", दलसिंहसराय के तत्त्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह 2023 में भाग लेने के लिए खगड़िया ज़िले से चम्पा रॉय तथा भागलपुर ज़िले से सीमा चंद्रा खगड़िया रेलवे स्टेशन से वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन से दलसिंहसराय स्टेशन के लिए प्रस्थान की। दोनों समाजसेवियों व कलाकरों ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा से कहा हमलोग निःस्वार्थ भाव से विगत कई वर्षों से विभिन्न समाजसेवी संगठनों से जुड़ कर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही हूं और ख़ासकर महिलाओं को हर क्षेत्र में जागरुक करने में सक्रिय हूं। यह बात सही है कि यथासमय सम्मान मिलने से हौसला बढ़ता है, इसी सिलसिले में दलसिंहसराय जा रही हूं। डॉ वर्मा ने यात्रा की मंगल कामना की।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.