बेगूसराय:-वर्तमान मुखिया वीरेंद्र कुमार शर्मा को अपराधियों ने गोली मारकर कर दी निर्मम हत्या।
बेगूसराय जिले नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना पंचायत के वर्तमान मुखिया वीरेंद्र कुमार शर्मा की अपराधियों ने गोली मारकर गुरुवार को हत्या कर दी है ! इस घटना को अंजाम अपराधियों ने परना चिमनी के पास लगभग आधा घंटा पहले दी। बताया चलें कि अपराधियों ने चिमनी के पास मुखिया को चारो तरफ से घेर लिया और लगातार छह गोली मार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई है! घर के परिजनों ने मुखिया के शव को उठाकर सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुखिया को मृत घोषित करने के बाद परिजन में काफी आक्रोश हैं। वह मुखिया के शव को NH 31 पर रखकर हो हंगामा लगे। मुखिया की हत्या होने के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। वहां की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
.jpeg)
