सम्मान समारोह में 80 समाजसेवियों को उत्कृष्ट योगदान के मद्देनजर अंगवस्त्र व गांधी टोपी से किया गया सम्मानित

सम्मान समारोह में 80 समाजसेवियों को उत्कृष्ट योगदान के मद्देनजर अंगवस्त्र व गांधी टोपी से किया गया सम्मानित



किरण देव यादव को युवा प्रदेश अध्यक्ष, राजो देवी को महिला प्रदेश अध्यक्ष, वर्षा रानी को खगड़िया जिला अध्यक्ष का मिला दुबारा जिम्मेवारी




कुर्सेला


अखिल भारतीय रचनात्मक समाज एवं हरिजन सेवक संघ के दूसरे दिन के चौथे अंतिम सत्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश यादव ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिजन सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शंकर सन्याल, प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार भाई द्वारा संयुक्त रूप से राज्यभर के 80 सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके  उत्कृष्ट योगदान सामाजिक क्षेत्र में देने एवं गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु अंगवस्त्र एवं गांधी टोपी से सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में अखिल भारतीय रचनात्मक समाज के प्रदेश युवा अध्यक्ष के रूप में किरण देव यादव, महिला प्रदेश अध्यक्ष राजो देवी, महिला खगड़िया जिला अध्यक्ष बरसा रानी को चुना गया तथा अंगवस्त्र व गांधी टोपी से सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में श्याम भाई सुनील भाई आशुतोष भाई डॉ ललन राम वरुण मंडल मधुबाला, सुलेखा, रीना, रुकमणी, उषा किरण, शांति देवी कस्तूरबा देवी, जयप्रकाश मंडल त्रिलोकी झा सुधीर भाई आदि को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि हरिजन सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शंकर सन्याल, पूर्व राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार भाई ने कहा कि समाज सेवा के भाव से कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित करने से मनोबल बढ़ता है। हर स्तर पर इस परंपरा को आगे बढ़ाने की जरूरत है। गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सम्मान समारोह सहायक सिद्ध होगा, एवं बल मिलेगा।

सम्मानित समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से गांधी जी के सपनों को साकार करने हेतु उनके विचारों पर चलने, गांधीगिरी तरीके से विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

युवा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव यादव ने दो दिवसीय राज्य सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता पर सभी प्रतिनिधियों को बधाई एवं साधुवाद दिया तथा सर्वोदय गांधी आश्रम के प्रबंधन समिति के प्रति आभार व्यक्त किये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.