दूधपुरा बाजार में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से दुकानदारों ने कूड़ा कचरा जलाकर ठंड से बच रहे हैं।
ठंड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है ठंड में वृद्ध एवं बीमार लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है इधर ठंड बढ़ने के बाद भी प्रखंड प्रशासन द्वारा अलाव नही जलाया गया एक दो जगहो पर लोगों ने अपने निजी तौर पर अलाव की व्यवस्था किये है जिससे उस जगह के लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिल रही है वही हसनपुर प्रखंड के दूधपुरा बाजार में दुकानदारों के द्वारा कूड़ा कचरा बिछ कर किसी तरह अलाव जला रहे है यहां तक कि ग्रामीणों एवं दुकानदारों के द्वारा बोला गया कि ना ही प्रखंड प्रशासन एवं ना ही पंचायत के प्रतिनिधि के द्वारा अलाव का व्यवस्था किया गया वहीं दुकानदारों में पंकज कुमार यादव , महावीर पासवान , पंकज कुमार , शिक्षक अरुण शर्मा , सुनिल यादव अलाव जलाकर ठंड दूर कर रहे हैं

