ठंड लगने से अलौली निवासी 21 वर्षीय छात्र युवा बलबीर कुमार की हुई मौत, मचा कोहराम, छाया मातम, परिजन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल।

ठंड लगने से अलौली निवासी 21 वर्षीय छात्र युवा बलबीर कुमार की हुई मौत, मचा कोहराम, छाया मातम, परिजन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल।


ठंड से हुई मौत पर मृतक के परिजनों को 10 लाख रूपये मुआवजा दी जाय - किरण देव यादव


ठंड से बचने, परहेज करने, सुरक्षित रहने का किया अपील - रंजू कुमारी सरपंच



अलौली खगड़िया

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ खगड़िया के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव एवं सरपंच रंजू कुमारी ने बताया कि अलौली नगर पंचायत निवासी कैलाश यादव के 21 वर्षीय पुत्र बलबीर कुमार का ठंड लगने से मौत हो गई। श्री यादव ने कहा कि बलबीर कुमार होनहार कुशाग्र बुद्धि के आज्ञाकारी अनुशासित छात्र थे। डिफेंस विभाग में नौकरी होने वाला था। इनकी शादी की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में था। घरेलू एवं कृषि कार्य के साथ पढ़ाई की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा था। दिनांक 5 जनवरी 2023 को 1:00 बजे दिन में ठंड लग गई। प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के क्रम में रेफर बाद रास्ते में एंबुलेंस पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी मिलते ही चहुंओर कोहराम मच गया। मातम छा गया। मां बहन भाभी दीदी एवं भाई सरविंद यादव रणवीर यादव, चाचा जनार्दन यादव , चचेरे भाई सिंटू कुमार चंदन कुमार सभी का रो रो कर बुरा हाल है। बार-बार बेहोश हो रहे हैं। परिजन एवं संबंधी तथा समाज के सभी लोग किंकर्तव्यविमूढ़ हैं।



सनद रहे कि मृतक बलवीर कुमार का पिता कैलाश यादव , चाचा कुलदीप यादव विगत वर्षों से जेल में बंद हैं। उनका भी जेल में रो रो कर बुरा हाल है। पुत्र एवं भतीजे के अंतिम दाह संस्कार करने हेतु भाग लेने की जरूरत है।

इधर, पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव, सरपंच रंजू कुमारी, फरकिया मिशन के महासचिव दिनेश शाह, समाजसेवी भूमि यादव,  सेवा निवृत्त फौजी रूपेंद्र कुमार, पूर्व उप मुखिया प्रमोद यादव, अमरजीत यादव, प्रदीप यादव, गजेंद्र मंडल आदि ने बलवीर कुमार के आकस्मिक मौत पर स्तब्ध हैं तथा गहरी शोक एवं परिजन के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त किए।



देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी किरण देव यादव ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी एवं अलौली बीडीओ सीओ से मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये मुआवजा देने सहित पूरे बिहार में ठंड से मृत्यु होने पर 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग किया तथा जिले प्रखंड में कंबल वितरण करने एवं अलाव जलाने की मांग किया।  श्री यादव ने आम जनों से ठंड से बचने परहेज करने का अपील किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.