सरपंच संघ ने गोगरी रामपुर के कई मामले में महीनों से फरार सरपंच की गिरफ्तारी का किया स्वागत , एसपी एवं पुलिस को दिया साधुवाद
देर से लिया गया दुरुस्त कदम, मुख्यमंत्री के आगमन से दबाव महसूस कर हुई त्वरित कार्रवाई, अन्यथा उठता सवाल - किरण देव यादव
सरपंचों से अपने अधिकार क्षेत्र दायरे में रहकर निष्पक्ष न्याय संगत कार्य करने का किया अपील - किरण देव यादव
खगड़िया
विभिन्न जघन्य अपराधों के मद्देनजर कई मामले में कई महीनों से फरार चल रहे गोगरी प्रखंड के नशे में धुत सरपंच नूर आलम की गिरफ्तारी का सरपंच संघ ने स्वागत किया है। संघ के नेताओं ने कहा कि पुलिस द्वारा देर से लिया गया दुरुस्त कदम है। संघ के नेताओं ने एसपी अमितेश कुमार डीएसपी गोगरी एवं पुलिसकर्मी को साधुवाद बधाई दिया।
बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष किरण देव यादव, प्रदेश सचिव अर्जुन महतो, मोहम्मद ताहिर हुसैन, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष बंटी देवी संयोजक नवल सिंह, रविंदर यादव, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष रीना देवी संयोजक रणवीर यादव, चौथम प्रखंड अध्यक्ष पंकज भगत, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप सिंह सचिव इंदु शेखर झा, मानसी प्रखंड अध्यक्ष सह जिला महासचिव मनोज कुमार, जिला सचिव शशिकांत पासवान, सुभाष यादव, खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र यादव, अलौली प्रखंड अध्यक्ष सरवन कुमार मोहम्मद सिराजुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष रंजीत पासवान सिंधु प्रसाद विनोद यादव, तथा जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद सुहेल आदि ने कहा कि कानून का हाथ लंबी होती है कानून से कोई बच भाग नहीं सकता। आखिर एक सरपंच की इतनी हिम्मत कैसे हो सकती है,जो गोगरी पुलिस पदाधिकारी के साथ नाक के नीचे रहकर भी इतने दिनों से गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अंततः मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर दबाव महसूस कर गोगरी पुलिस को गिरफ्तार करना पड़ा अन्यथा नाक का बाल बने हुए थे। एसपी महोदय ने दूध का दूध पानी का पानी न्याय करने का कार्य किया है जो सराहनीय है। कानून से बढ़कर कोई पद नहीं होता। कानून संविधान का उल्लंघन करने वाले का अंततः यही परिणाम होता है।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि पंच सरपंच संघ सरपंचों के अधिकार एवं कर्तव्य की भी लड़ाई लड़ता है। संघ निर्दोष के साथ सहयोग करने एवं अपराधियों के साथ बहिष्कार करने एवं दूध का दूध पानी का पानी न्याय करने का कार्य करती है भले अपना ही क्यों ना हो। गलत लोगों का प्रश्रय संघ नहीं देती है। संघ समावेशी उत्तरदाई पारदर्शी त्वरित न्याय तथा सस्ता सुलभ सहज न्याय देने की कार्य करती है इसके लिए दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नारा सबका साथ सबका विकास एवं सामाजिक न्याय की धारा को धरातल पर लागू करने का कार्य करती है।
जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने गोगरी प्रखंड के बासुदेवपुर सरपंच बाल कृष्ण यादव पर थाना द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज करने की घोर निंदा किया है तथा न्याय देने की मांग किया है। वहीं एसपी महोदय से घटना की जांच करने की मांग किया।
श्री यादव ने अलौली प्रखंड के हथवन के सरपंच सुनील यादव का नया ट्रैक्टर चोरी होने पर चिन्हित कर चोर पर कार्रवाई करने एवं ट्रैक्टर बरामद करने की मांग किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने सभी सरपंचों से अपने अधिकार क्षेत्र में दायरे रहकर निष्पक्ष न्याय संगत कार्य करने का अपील किया।
इधर, प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला एवं प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने कहा कि संघ सही एवं निर्दोष लोगों का पक्षधर हिमायती हैं अपराधियों का नहीं।

