समाधान यात्रा की सफलता हेतु जिला एवं प्रखंड प्रशासन को दिया साधुवाद।

समाधान यात्रा की सफलता हेतु जिला एवं प्रखंड प्रशासन को दिया साधुवाद।



पंच सरपंच एवं फरकिया के सर्वांगीण विकास हेतु सौंपा ज्ञापन - किरण देव यादव



अलौली 


बिहार प्रदेश सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के तहत अलौली कामाथान खगड़िया आगमन पर हार्दिक व स्वागत बधाई दिया तथा यात्रा की सफलता पर जिलाधिकारी, प्रखंड एवं जिला प्रशासन को साधुवाद दिया।

श्री यादव ने कहा कि पंच सरपंच एवं अलौली फरकिया के सर्वांगीण विकास हेतु 14 सूत्री मांग पत्र तथा ग्रामीण चिकित्सक संघ, आशा ममता फैसीलेटर, आंगनवाड़ी सेविका सहायिका, रसोईया कर्मी , ग्रामीण चिकित्सक के मांगो से संबंधित स्मार पत्र सौंपा गया।

पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि पंच सरपंचों को वेतन वृद्धि करने, सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार देने, जल्द प्रशिक्षण देने तथा अलौली गढ़ घाट पर पुल निर्माण करने, अलौली हाई स्कूल फील्ड को स्टेडियम बनाने, कचनाभित्ता पर 200 बीघा सरकारी जमीन पर एम्स हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज खोलने, अलौली को अनुमंडल बनाने, डिग्री कॉलेज खोलने आदि मांग किया।

सरपंच सरवन कुमार, पूर्व सरपंच मनोज कुमार, कांग्रेस नेता रामचंद्र यादव, समाजसेवी तितली भारती, दानवीर यादव, ज्वाला यादव सुरेश यादव राजेंद्र मंडल आदि ने बधाई एवं साधुवाद दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.