ऐतिहासिक भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस मनाया गया, दी गई श्रद्धांजलि
सर्वहारा व कमेरा के जनतांत्रिक मानवीय मूल्यों की सुरक्षा हेतु संघर्ष की जरूरत - किरण देव यादव
अलौली खगड़िया बिहार
फरकिया मिशन, देश बचाओ अभियान, मिशन सुरक्षा परिषद के बैनर तले ऐतिहासिक भीमा कोरेगांव 205 वीं शौर्य दिवस ग्राम कचहरी अलौली के सभागार में मनाया गया।
इस अवसर पर शहीद महार दलित को कोटि-कोटि नमन किया तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 1 जनवरी 1818 को भीमा कोरेगांव में एक युद्ध में 500 महार दलित सेना ने 25000 पेशवा सेना को परास्त कर दिया, इसी ऐतिहासिक जीत को भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस के रूप में विगत 205 वर्षों से मनाया जाता है जो वीरता का प्रतीक है।
श्री यादव ने कहा कि आज कॉलेजियम सिस्टम, मंहगाई भ्रष्टाचार निजीकरण बेरोजगारी गरीबी के खिलाफ एवं देश लोकतंत्र संविधान आरक्षण बचाने के सवाल को लेकर जनतांत्रिक आंदोलन युद्ध स्तर पर आगाज करने की जरूरत है। श्री यादव ने सर्वहारा व कमेरा के सवालों को लेकर वर्ग संघर्ष तेज करने तथा पूंजीवाद के खिलाफ समाजवाद हेतु संगठित आंदोलन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विश्व मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष महेश्वर यादव, सचिव ब्रजनंदन महतों, सरपंच रंजू कुमारी, किसान नेता धर्मेंद्र कुमार, मजदूर नेता सुनील कुमार ने कहा कि आज जनतांत्रिक मानवीय मूल्यों को बचाने एवं मानवाधिकार की संरक्षण हेतु संघर्ष की जरूरत है।
इस अवसर पर नए साल की शुभकामना दी गई तथा राजेंद्र मंडल, रामचंद्र यादव, राजकुमार पासवान, सतीश लहेरी, नयन कुमार, पोयम कुमारी आदि दर्जनों छात्र नौजवानों मजदूर किसानों ने समाजिक जन सरोकार के सवाल को लेकर जनतांत्रिक मानवीय मूल्यों की सुरक्षा हेतु संघर्ष करने का संकल्प लिया।

