नया साल में नया सुझाव के साथ दरभंगा जिला में शराबबंदी कानून को धारदार व मजबूती से लागू करने हेतु दरभंगा जिलाधिकारी व एसएसपी महोदय को सुझाव पत्र भेजे समाजसेवी त्रिभुवन।
अमीन संघ का प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा शराब पीने वाला इंसान सिर्फ शराब नहीं पीता मां की खुशी भाई बहन का प्यार पत्नी का सुकून बच्चों के सपने माता पिता का प्रतिष्ठा सब एक ही घूंट में पी जाते है। बिहार का डीजीपी व दरभंगा जिलाधिकारी और एसएसपी महोदय को नया साल के उपलक्ष्य पर बिहार व दरभंगा जिला वासियो कुशेश्वरस्थान विधानसभा के बीच शराब बंदी कानून को शक्ति से लागू करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव व अनुरोध और विनती हैं कि केवल एक पुलिस प्रशासन के ऊपर ही हर जिम्मेदारी को छोड़ देते हैं जिस वजह से सरकार का उद्देश्य अधिकारी का मीशन असफल हो जाता है।
दरभंगा जिला के अंदर शराब को बंद कराने के लिए दरभंगा जिला के सभी प्रखंड में पदस्थापित तमाम अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारी देने का कृपा प्रदान करें साथ ही जितने जनप्रतिनिधि हैं पंच सरपंच मुखिया वार्ड पार्षद प्रमुख सहित जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दिया जाए दरभंगा जिला के जितने भी कोचिंग संस्थान जितने भी स्कूल जितने भी कॉलेज उन सभी को पत्र के माध्यम से निर्देश दिया जाए।
पढ़ने वाले संबंधित संस्थान में आए बच्चों के बीच भी अभियान चलाएं ताकि बच्चे अपने माता-पिता को समझा सके जिला के अंदर जितने भी डीलर हैं राशन कार्ड धारियों के बीच अभियान चलाएं जितने समाजसेवी व्यक्तियों हैं उनको जिम्मेदारी दिया जाए आंगनबाड़ी सेविका जीविका दीदी टोला सेवक तारणी मरकज। एक एक जिम्मेदार व्यक्ति को संपूर्ण रुप से जिला प्रशासन और जिला पुलिस प्रशासन की ओर से नशा मुक्त बनाने हेतु पत्र के माध्यम से जिम्मेदारियां दिया जाता है तो आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है बहुत हद तक बेहतर और बेहतरीन सुधार आ सकता है।
सरकार और अधिकारी के अधीनस्थ काम करने वाले तमाम कर्मियों को पत्र के माध्यम से जिम्मेदारी दिया जाए समाज के अंदर बेहतर और बेहतरीन सोच और सुधार लाने वाले सामाजिक व्यक्तियों के नाम से पत्र जारी किया जाए और शानदार सफलता हासिल करने वाले कर्मियों को समाजसेवी व्यक्तियों को प्रोत्साहित किया जाए तो बहुत हद तक परिणाम सकारात्मक आयेगा। हम लोग केवल पुलिस प्रशासन पर छोड़ देते हैं जिस वजह से कठिनाई आ रहा है हम सभी को जानकारी में है एक थाना के अंदर 20 से 25 चौकीदार पुलिस होता है जबकि बड़े क्षेत्र होने के कारण संपूर्ण नहीं कर पाते हैं किसी के कार्यशैली पर मेरे तरफ से कोई सवाल नहीं है लेकिन हर किसी का योगदान से प्रशासन को भी मजबूती मिलेगा यह मेरा व्यक्तिगत ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्लेषण के अनुसार शानदार सुझाव है आशा और उम्मीद करते हैं दरभंगा जिला अधिकारी और एसएसपी सहित संबंधित अधिकारी इस सुझाव को स्वीकृत करते हुए अग्रेतर कार्यवाही हेतु पहल करने का कृपा प्रदान करेंगे। इसके लिए संपूर्ण दरभंगा जिला वासियों आप का पूर्ण रूप से आभारी और ऋणी रहेंगे।




