पठान की बंपर ओपनिंग, पहले दिन 55 करोड़ कमाए: वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन; KGF 2 के हिंदी वर्जन को भी छोड़ा पीछे।

पठान की बंपर ओपनिंग, पहले दिन 55 करोड़ कमाए: वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन; KGF 2 के हिंदी वर्जन को भी छोड़ा पीछे।



शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 55 करोड़ की बंपर ओपनिंग की। बॉलीवुड के इतिहास की फर्स्ट डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' ने 51.6 करोड़ का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था।

उधर, पठान ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। रिलीज से पहले पठान काफी ज्यादा विवादों में थी। फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध हुआ था। विरोध कर रहे लोगों ने गाने में दीपिका की ड्रेस पर आपत्ति जताई थी।


फिल्म दो दिन में 100 करोड़ कमा सकती है

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि पठान ने पहले दिन 55 करोड़ की कमाई की है। दूसरे दिन भारत में कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ के पार जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.