Translate

BODHGAYA- बौद्ध धर्म गुरु महा पावन दलाई लामा आज सुबह करीब 10:00 गया एयरपोर्ट पर हुआ आगमन ।

BODHGAYA- बौद्ध धर्म गुरु महा पावन दलाई लामा आज सुबह करीब 10:00 गया एयरपोर्ट पर हुआ आगमन ।




अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बोधगया में महा पावन दलाई लामा जी को जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात वरीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती हरप्रीत कौर, सचिव बीटीएमसी, तिब्बत मॉनेस्ट्री के सचिव/ पदाधिकारी द्वारा महा पावन जी का स्वागत किया। 



अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से वह सीधे तिब्बत मॉनेस्ट्री के लिए रवाना हुए। बोधगया दोमुहान से तिब्बत मॉनेस्ट्री तक श्रद्धालुओं का काफी अधिक संख्या में कतारबद्ध रूप में खड़े बौद्ध श्रद्धालुओं द्वारा उनके स्वागत के लिए खड़े रहे। महा पावन सीधे तिब्बत मॉनेस्ट्री पहुंचे जहां उनके स्वागत के लिए भव्य आयोजन किया गया। महा पावन दलाई लामा के बोधगया आने पर बौद्ध धर्म के श्रद्धालुओं में काफी खुशी देखी गई।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.