कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर बिहार अलर्ट, बढ़ते मामलों के लिए ये है तैयारी, देखें इस रिपोर्ट में।
पटनाः चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस के बाद भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय और सरकार अलर्ट मोड में है. पड़ोसी देश में कोरोना का नया वैरियंट BF.7 कोहराम मचा हुआ है. वहीं परिवार स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय की ओर से एजवाइजरी जारी होने के बाद बिहार सरकार भी सक्रिय हो गई है. केंद्र की ओर से निर्देश है कि राज्य अधिक से अधिक जीनोम सिक्वेवेंसिंग करें.बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य स्वास्थ्य समिति, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना, (आइजीआइएमएस), माइक्रोबायोलाजी विभाग के साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के पदाधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की है. उन्होंने इस दौरान आवश्यक निर्देश दिए हैं.
कोविड की जांच जारी
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जिलों में अब भी कोविड की जांच जारी है. आवश्यकता पड़ने पर वापस एक बार फिर से रेलवे स्टेशन, बस अड्डों के साथ ही हाट-बाजार और मॉल आदि में रैंडम कोविड टेस्ट कराये जायेंगे.उन्होंने कहा कि जिलों में जहां भी कोविड के टेस्ट हो रहे हैं और एक-दो पाजिटिव केस मिल रहे हैं वैसे पाजिटिव केस की जानकारी प्राप्त करें और उनकी जीनोम सिक्वेसिंग कराएं

