बिहटा गांव रेलपुल के पास शराब से भरा पिकअप वाहन पलटा।
शेखपुरा. बरबीघा पुलिस के द्वारा बड़ी मात्रा में पकड़ी गई शराब को शेखपुरा न्यायालय में प्रस्तुत कर वापस लौटने के दौरान शेखपुरा-बरबीघा सड़क पर बिहटा गांव स्थित रेल पुल के निकट शराब से भरा वाहन पलट गया. जिससे बड़े पैमाने पर शराब की बोतलें टुटकर नष्ट हो गई. इस घटना में बड़ी मात्रा में शराब नष्ट हो गया. घटना में वाहन चालक भी जख्मी हो गया . इस मौके पर वाहन के साथ चल रही बरबीघा पुलिस ने इसकी जानकारी मुख्यालय को दी. इसके बाद हथियावां ओपी,शेखपुरा थाना की पुलिस पहुंच कर शराब उठवाने में लगी रही.

