Translate

भरसो पंचायत के पंच मोटरसाइकिल के धक्का से गंभीर रूप से घायल

भरसो पंचायत के पंच मोटरसाइकिल के धक्का से गंभीर रूप से घायल



दोषी पर कार्रवाई बेहतर इलाज करने की किया मांग,  जल्द स्वस्थ होने की किया कामना - किरण देव यादव


परबत्ता खगड़िया बिहार



खगड़िया जिला के परवत्ता प्रखंड के भरसों पंचायत के पंच मिथिलेश कुमार चौधरी को एक मोटरसाइकिल चालक ने नशे में धुत होकर धक्का मारकर फरार हो गया। 3 सत्र से लगातार रहे पंच मिथिलेश कुमार चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए । वे इलाजरत  हैं । हालांकि खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

उक्त आशय की जानकारी भरसों पंचायत के सरपंच सह परबत्ता प्रखंड सरपंच संघ के संरक्षक, सह जिला उपाध्यक्ष सिंधु प्रसाद सिंह ने दूरभाष पर जिला अध्यक्ष किरण देव यादव को सूचना दिए।

इधर , पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने पंच मिथिलेश कुमार चौधरी को बाल-बाल बचने पर संतोष व्यक्त किए , ईश्वर को धन्यवाद दिया एवं गंभीर रूप से घायल होने पर दुख व्यक्त किए। श्री यादव ने घायल पंच मिथिलेश कुमार चौधरी का जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से किया।

श्री यादव ने दोषी मोटरसाइकिल चालक पर कार्रवाई करने एवं पंच मिथिलेश कुमार चौधरी का बेहतर इलाज करने का प्रशासन से मांग किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.