Translate

ऐ जी, बोगस वोट मत करीहा, अब वोटर कय फ़ोटो खिंचेला। मास्क लगाके वोट देवे जहिए, मतदान केन्द्र पर कोरोना जांच भी हो ला।

ऐ जी, बोगस वोट मत करीहा, अब वोटर कय फ़ोटो खिंचेला। मास्क लगाके वोट देवे जहिए, मतदान केन्द्र पर कोरोना जांच भी हो ला।



Arvind Verma



खगड़िया। 

कभी मुंगेर जिला के काला पानी के नाम से प्रसिद्ध खगड़िया ज़िले का पिछड़ा क्षेत्र बेलदौर में भी नगर निकाय का चुनाव हो रहा है। ज़िला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर बेलदौर नगर पंचायत में चुनाव हो रहा है। बेलदौर के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर जाकर ज़िला पदाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष सुबह से ही जायजा ले रहे हैं। उनके साथ उप विकास आयुक्त सन्तोष कुमार भी मतदान केंद्रों पर जा रहे हैं। ज़िला पदाधिकारी का मुख्य मकसद है ज़िले में शान्ति पूर्वक चुनाव हो। ऐसा हो भी रहा है। इस मीडिया कर्मी ने कुछ मतदान केन्द्रों के इर्द गिर्द कुछ महिलाओं को यह कहते सुना गया ऐ जी, बोगस वोट मत करीहा, अब मतदाता के फ़ोटो खोंचेला। मास्क लगा के वोट देवे जहिए कोरोना जांच भी हो ला। चीन में बढ़ रहे कोरोना का खौफ अब गांव में भी दिखने लगा है। पूर्व परिचित लोग अभी से सतर्क होने लगे हैं। लोगों में जागरूकता आई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.