Translate

अलौली नगर पंचायत का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, पड़े 72% मतदान, बूथों पर रही चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था।

अलौली नगर पंचायत का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, पड़े 72% मतदान, बूथों पर रही चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था।



प्रत्याशियों का चुनावी परिणाम का भविष्य मतपेटी में बंद


लोकतंत्र के महापर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्साह पूर्वक मनाया - किरण देव यादव



शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने पर प्रशासन प्रत्याशी एवं मतदाताओं को दिया बधाई साधुवाद


अलौली खगड़िया



स्थानीय नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत अलौली नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र से मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद वार्ड पार्षद का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। औसतन 72% मतदान हुई। सभी बूथों पर चाक-चौबंद पुलिस की व्यवस्था थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बरीय पदाधिकारियों का विभिन्न बूथों का दौरा निरंतर जारी रहा। अलौली नगर पंचायत के 12 वार्डों में 17 बूथों का व्यवस्था की गई थी। प्रत्याशियों एवं मतदाताओं ने आपसी प्रेम भाईचारा का संदेश देते हुए लोकतंत्र के महापर्व को उत्साह पूर्वक मनाया। मतदाताओं का चुनावी परिणाम भविष्य मत पेटी में बंद हो गया, जिसकी मतगणना 30 12 2022 को कृषि बाजार खगड़िया में होगी। चुनावी परिणाम का अटकलें मतदाता एवं प्रत्याशी अपने अपने तरीके से चर्चाओं का बाजार गर्म कर रहे हैं।

मुख्य पार्षद प्रत्याशी रंजू कुमारी सरपंच ने कहा कि  हमें जनता के निर्णय के प्रति विश्वास है, परिणाम हमारे पक्ष में होगी।

इधर, बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन, मतदान कर्मी एवं सभी प्रत्याशी व मतदाताओं को शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करने हेतु साधुवाद बधाई दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.