Translate

स्वच्छ सुंदर शिक्षित विकसित सुरक्षित समाज निर्माण हेतु रंजू कुमारी को वोट करें - किरण देव यादव

सबसे अगारी हमार टमटम गाड़ी, लड़ेंगे जीतेंगे, नारों के साथ मुख्य पार्षद प्रत्याशी रंजू कुमारी ने किया चुनावी अभियान तेज



स्वच्छ सुंदर शिक्षित विकसित सुरक्षित समाज निर्माण हेतु रंजू कुमारी को वोट करें - किरण देव यादव


सरपंच संघ अध्यक्ष किरण देव यादव के प्रगतिशील अंबेडकरवादी गांधीवादी विचारधारा की लड़ाई में सहयोग करें - चंद्रहास यादव


महिला सशक्तिकरण आंदोलन में रंजू कुमारी को वोट करें - ललिता देवी


समाज के युवा जातिवाद से ऊपर उठकर चेयरमैन पद में रंजू कुमारी को जीतायें - अमित कुशवाहा


अलौली खगड़िया बिहार 

सबसे अगारी हमार टमटम गाड़ी, अबकी बारी रंजू कुमारी, गानों के साथ एवं लड़ेंगे जीतेंगे, लड़े हैं जीते हैं तथा काम किया है काम करेंगे, सब को सम्मान दिया है सम्मान करेंगे, न्याय के साथ समाज का सर्वांगीण विकास करेंगे, नारों के साथ अलौली नगर पंचायत क्षेत्र से मुख्य पार्षद चेयरमैन पद पर क्रमांक 5 पर चुनाव चिन्ह टमटम छाप पर रंजू कुमारी ने चुनावी संपर्क अभियान तेज कर दिया है । देखने वाली दिलचस्प बातें यह है  कि जनता के बल पर रंजू कुमारी चुनावी अभियान में पैदल मार्च टमटम गाड़ी से कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ धनबल पर शेष सभी प्रत्याशी फॉर्च्यूनर स्कॉर्पियो डीजे मोटर गाड़ी से प्रचार कर रहे हैं।

 गौरतलब हो कि सभी उम्मीदवार का समाजिक जन सरोकार से कोई मतलब नहीं रहा है, सिर्फ समाजसेवी किरण देव यादव ही समाज के बीच अनवरत संघर्षरत रहे हैं। रंजू कुमारी किरण देव यादव को आम जनता किसान मजदूर छात्र नौजवान महिलाएं का भरपूर समर्थन पूर्व से मिला है और मिलेगा, विश्वास प्राप्त है। जीत के आत्मविश्वास से लवरेज रंजू कुमारी चेयरमैन प्रत्याशी ने कहा कि पूरे बिहार में सबसे ज्यादा पंचायत किए, सबसे ज्यादा न्याय आपके द्वार चलाएं, सबसे ज्यादा विभिन्न प्रकार का प्रमाण पत्र बनाए, एवं सबसे ज्यादा सरकार के खाता पर फीस जमा किए, जिसके कारण पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने पटना के धरती पर कृष्ण मेमोरियल हॉल में 10000 पंच सरपंच के बीच सिल्क के चादर प्रशस्ति पत्र एवं फूल की माला से सम्मानित किए तथा अलौली को आदर्श ग्राम कचहरी घोषित किए, पूरे बिहार में अलौली का नाम रोशन हुआ , हमें एक बार विकास के क्षेत्र में मौका दिया जाए, विकास के क्षेत्र में भी अलौली का नाम रोशन करेंगे।

पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष एवं फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि हम फरकिया अलौली का सर्वांगीण विकास एवं आम जनता की लड़ाई विगत 33  वर्षों से कर रहे हैं , किसान मजदूर छात्र नौजवान महिला कर्मचारी आम आवाम के सवाल को लेकर अन्याय अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का शंखनाद करते रहे हैं, इस संघर्ष के बदौलत आम जनता का स्नेह समर्थन आशीर्वाद प्राप्त है। हमने आम आवाम , फरकिया पंचायत प्रखंड जिला के सर्वांगीण विकास के सवाल को लेकर अनवरत क्रांतिकारी आंदोलन किए हैं, जनता मालिक के सेवा में 24 घंटा समर्पित रहते हैं। निश्चित तौर पर मुख्य पार्षद चेयरमैन पद पर रंजू कुमारी के टमटम छाप की जीत से आम जनता की जीत होगी।

श्री किरण देव यादव ने आम जनता से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि धनबल को बहिष्कार कर जनबल को मजबूत करें ताकि आम जनता का सच्चा सिपाही समाजसेवा कर सके।

मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चंद्रहास यादव ने कहा कि यह चुनाव एक विचारधारा की लड़ाई है प्रगतिशील सोच बनाम शोषण भरी विनाशकारी सोच की लड़ाई है। समाजसेवी किरण देव यादव ने आम जनता की लड़ाई डॉक्टर अंबेडकर के संविधान को धरातल पर उतारने एवं गांधीजी के सपना ग्राम स्वराज को सच्चे अर्थों में धरातल पर उतारने के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया, सबसे पहला दावा चेयरमैन पद पर प्राथमिकता के तौर पर रंजू कुमारी के टमटम छाप को आम जनता सर आंखों लेगी , हमें विश्वास है।

चुनावी अभियान एवं मुख्य पार्षद चेयरमैन पद हेतु रंजू कुमारी के समर्थन में चंद्रहास यादव, मुरलीधर, मिशन सुरक्षा परिषद के महिला प्रदेश अध्यक्ष ललिता देवी, मिशन सुरक्षा परिषद के प्रदेश प्रवक्ता अमित कुशवाहा, गुरुप्रसाद, मिशन सुरक्षा परिषद तितली भारती रूपेंद्र कुमार चंदन कुमार प्रिंस कुमार नीतीश कुमार अनिल कुमार साह युगल किशोर संजय जाधव  दर्जनों लोगों ने चुनावी अभियान में सरगर्मी तेज किया ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.