Translate

सिक्किम में शहीद 16 जवानों के प्रति कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि।

सिक्किम में शहीद 16 जवानों के प्रति कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि।


केंद्रीय जवानों की शहादत कभी भुलाया नहीं जा सकता - किरण देव यादव


खगड़िया

देश बचाओ अभियान के बैनर तले फरकिया मिशन कार्यालय के परिसर में सिक्किम में शहीद 16 जवान के प्रति कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई तथा शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, नारों को बुलंद किया गया तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव किरण देव यादव, मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी सरपंच रंजू कुमारी, मिशन सुरक्षा परिषद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रहास यादव युवा प्रदेश प्रवक्ता अमित कुशवाहा, महिला सेल के अध्यक्ष ललिता देवी , तितली भारती, गुरुप्रसाद , रोहित मुरलीधर , रुपेंद्र कुमार , चंदन कुमार, नितीश कुमार, प्रिंस कुमार प्रमिला देवी अंशु देवी पोयम कुमारी आदि ने शहीद 16 जवानों को कोटि-कोटि नमन किया, श्रद्धांजलि किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.