Translate

डॉक्टर अंबेडकर भारत रत्न, संविधान निर्माता, समानता के संवाहक एवं मसीहा थे - किरण देव यादव

डॉक्टर अंबेडकर भारत रत्न, संविधान निर्माता, समानता के संवाहक एवं मसीहा थे -  किरण देव यादव



"संविधान की सुरक्षा एवं हमारा अधिकार एवं कर्तव्य" विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन।


अलौली खगड़िया बिहार


खगड़िया, फरकिया मिशन, देश बचाओ अभियान, मिशन सुरक्षा परिषद के बैनर तले आदर्श ग्राम कचहरी अलौली के सभागार में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 66 वीं पुण्यतिथि मनाया गया। इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि समर्पित कर तथा कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। तथा डॉक्टर अंबेडकर अमर रहे नारों को बुलंद किया गया। एवं संविधान की सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ


के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि डॉ आंबेडकर सच्चे अर्थों में भारत रत्न, संविधान निर्माता, अर्थशास्त्री, महाविद्वान, मसीहा, समानता का संवाहक थे। देश की वर्तमान समय में संविधान की सुरक्षा एवं हमारा कर्तव्य अधिकार  विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिला विकास सेवा संस्थान के संरक्षक मधुबाला, देश बचाओ अभियान के मंडल सदस्य उमेश ठाकुर, विश्व मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष महेश्वर यादव सचिव बृजनंदन सिंह, फरकिया मिशन के उपाध्यक्ष महेंद्र यादव , विजय यादव, महासचिव दिनेश शाह, विनोद राम, नरेश सिंह,  आदि ने डॉक्टर अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.