Translate

परिवहन मंत्री शीला मंडल की सासू मां मनोरमा देवी (87वर्ष) का निधन, शोकाकुल में पूरा गांव

परिवहन मंत्री शीला मंडल की सासू मां मनोरमा देवी (87वर्ष) का निधन, शोकाकुल में पूरा गांव



समाज सेवी ईo शैलेन्द्र मंडल को मातृ शोक, बेलहा में होगा दाह संस्कार


बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने दिया शोक संदेश



S.K.Verma


फुलपरास (मधुबनी)। बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल की सासू मां तथा अखिल भारतीय शहीद रामफल मंडल विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईo शैलेन्द्र कुमार (अवकाश प्राप्त कार्यपालक अभियंता) की माता मनोरमा देवी (87 वर्ष) का निधन दरभंगा स्थित पारस हॉस्पिटल में हो गया, जिनका दाह संस्कार बेलहा ग्राम, फुलपरास में किया जायेगा। यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में बिजली की तरह फैल गई। गांव का गांव शोकाकुल अवस्था में डूब गया। मातृ शोक में डूबे दिवंगत मनोरमा देवी के पुत्र और बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल को बिहार के अलावा अन्य राज्यों से लगातार शोक संदेश प्राप्त हो रहा है। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने दिवंगत मनोरमा देवी के आत्मा की शान्ति के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए अपने शोक संदेश में कहा मनोरमा देवी सामाजिक एवं धार्मिक प्रवृत्ति की लोकप्रिय महिला थी। हमेशा गरीबों और दलितों के उत्थान की बातें करती थीं। एक कार्यक्रम के दौरान विगत 10 सितम्बर 2022 को माता मनोरमा देवी से मंत्री शीला मंडल के घर पर मुझे मिलने का मौका मिला था। घंटों बातचीत हुई थी। अत्यंत व्यस्तता के वावजूद माता मनोरमा जी घर पर आई साधारण से साधारण महिलाओं को कह रही थी " आधा रोटी खाहिय, पर बच्चा के जरुर पढ़ाहिय " बच्चा के शिक्षित करला से परिवार और समाज के उधार होयतौ " डॉ वर्मा ने कहा वो बिलकुल शान्त प्रवृति की थी। आज उन्ही की कृपा व आशिर्वाद से उनकी पतोहु बिहार सरकार की परिवहन मंत्री बन कर पूरे बिहार राज्य वासियों की सेवा कर रही हैं। डॉ वर्मा ने मंत्री एवं उनके पति ईo शैलेन्द्र कुमार को दुःख सहने की ईश्वर शक्ति दें मैं यही कामना करता हूं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.