शिक्षक पुत्र ने मैथमेटिक्स टैलेंट एग्जाम में जिले में 7वी रैंक लाकर जिले का नाम किया रोशन।
समस्तीपुर
हसनपुर प्रखण्ड क्षेत्र के आइडियल सेंट्रल पब्लिक स्कूल पटसा के दसवीं कक्षा के छात्र संदेश कुमार पिता गंगा सागर यादव ने श्रीनिवासन रामानुजन मैथमेटिक्स टैलेंट एग्जाम 2022 में समस्तीपुर जिले में सातवीं रैंक लाकर प्रखंड का नाम रोशन किया "परिश्रम इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे" कहावत को चरितार्थ करते आइडियल सेंट्रल पब्लिक स्कूल के छात्र संदेश कुमार ने करके दिखाया इस अवसर पर आइडियल सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षक सौरभ भारद्वाज , रविंदर यादव , जीवछ राम , कुंडल संकुल के सभी शिक्षक, ग्रामीण घनश्याम यादव ,कपिलदेव यादव , गंगाधर राय , प्रीतम कुमार , पत्रकार विपिन कुमार , रामसी यादव विजय यादव पिता शिक्षक गंगा सागर यादव , माता सरोज देवी सह वार्ड सदस्य उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही भविष्य में इससे भी बेहतर सफलता अर्जित करने की अपील की।

