Translate

दिल्ली की ठंड में नहीं कांपेंगे हाथ-पांव, बस एक ड्राई फ्रूट से होगा ये कमाल।

दिल्ली की ठंड में नहीं कांपेंगे हाथ-पांव, बस एक ड्राई फ्रूट से होगा ये कमाल।



सर्दियों में अंजीर के फायदे

 

1. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना हैं कि सर्दियों में अंजीर आपको अंदर से गर्म रखता है जिसकी वजह से आपको ठंड कम लगती है. इसके सेवन से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है. यह सर्दियों में डैमेज स्किन से छुटकारा देता है. इसके सेवन से रूखी त्वचा की रौनक लौट आती है और डेड सेल्स की लेयर स्किन से उतर जाती है.


2. सर्दियों के मौसम में बुर्जुग लोगों के हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या देखने को मिलती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स बाताते हैं कि अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो ठंड में शरीर के जोड़ों के दर्द से राहत देते हैं.


3. ठंड में लोगों को पेट से जुड़ी कई दिक्कते देखने को मिलती हैं. सर्दियों में कब्ज और अपच होना एक आम बात है. अंजीर में फाइबर की मात्रा काफी होती है. फाइबर की वजह से पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाती हैं. आप पेट आसानी से साफ हो जाता है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.