प्रकृति प्रेम को समर्पित पांचवें मार्तण्ड उत्सव में देवी को सुनने उमड़ी भीड़।
मानव जीवन में जल, जीवन और हरियाली के महत्व को दर्शाते हुए बेगूसराय के रचियाही में सारथी आर्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित पांचवें मार्तण्ड उत्सव में लोगों का शैलाब उमड़ पड़ा तथा पूरी रात लोग गानों की धुन पर झूमते रहे।
लोक गायिका देवी ने अपने गीतों पर दर्शकों को झूमते देख माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय कर दिया तथा छठ के गीत से कार्यक्रम की शुरुआत किया। भक्तिमय गाना पर आकर्षक झांकी के साथ देवी ने कुएं का ठंडा पानी, परवल बेचे जैबै भागलपुर, ए राजा मत रहा दूर से लोगों का मन मोह लिया। वहीं लोगों की फ़रमाइश को भी पूरा करती रही तथा साजन राजधानी पकड़ के आ जईहो गाने के साथ डांस भी करती रही।
प्रकृति प्रेम को समर्पित इस उत्सव के बीच-बीच में लखनऊ के कलाकारों द्वारा सामाजिक एकता के संदेश से भरपूर प्रेरक संगीतमय झांकी को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद उपाध्यक्ष नंदलाल राय, सारथी आर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष रजनीकांत पाठक, समाजिक कार्यकर्ता विश्वरंजन सिंह उर्फ राजू, आर्यभट्ट के निदेशक प्रो. अशोक कुमार सिंह अमर, पूर्व विधान पार्षद राम वदन राय, बेगूसराय के पूर्व मेयर संजय कुमार सिंह एवं कार्यक्रम के आयोजक रंगकर्मी एवं पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय आदि ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।




