Translate

अनुमंडल डीएसपी के नेतृत्व में दुलरवा धाम पोखर स्थित नगर निगम कार्यालय में पुलिस पब्लिक का बैठक हुआ संपन्न।

अनुमंडल डीएसपी के नेतृत्व में दुलरवा धाम पोखर स्थित नगर निगम कार्यालय में पुलिस पब्लिक का बैठक हुआ संपन्न।



लोगों ने खुले रूप से अवैध शराब, अतिक्रमण, जमीनी दलाल, थाना में दलालों की बैठकी , जुवा एवं दुलरवा धाम परिसर में दिन रात चल रहे जुए पर जमकर अपनी-अपनी बात रखी।क्षेत्र में हर चौक चौराहे सुबह से शाम तक लगने वाले जाम पर भी अपनी भड़ास निकाली।



बरौनी/बेगूसराय - फुलवरिया थाना क्षेत्र के दुलरवा धाम परिसर में अवस्थित नगर निगम कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पब्लिक की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर डीएसपी रविंद्र मोहन, सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार लाल, थाना अध्यक्ष नवीन कुमार एवं अवर निरीक्षक सुधीर सिंह उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा के प्रशांत कुमार ने क्षेत्र के हर समस्याओं को खोल कर रख दिया। जैसे दबंग द्वारा अवैध लौटरी का धंधा, जमीन दलालों द्वारा गरीबों का धन हरपने का धंधा, सरेआम दबंगों के घर के पास शराब का खुलेआम बिक्री, वाटिका चौक और मिर्चिया चौक आलू चट्टी रोड में जाम का नजारा, दलालों द्वारा अबैध दुकानदारों से अवैध वसूली, रेलवे ठेकेदार द्वारा वाटिका चौक, सिंधिया  चौक एवं मिरचैया चौक पर वाहन चालकों से अवैध वसूली, दीनदयाल रोड में फैली गंदगी पर डेंगू फैलने का भय दर्शाते हुए वहां के सड़कों पर ही गंदी नाले का  कीचड़ आदि पर रोक लगाने की मांग की।

जबकि कांग्रेस के नेता संजय सिंह ने कहां की सबसे पहले एक स्लोगन मानकर चलना चाहिए की हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा।

पूर्व जिला पार्षद मोहम्मद सिकंदर ने कहा कि इन दिनों स्कूल कॉलेज जाने वाली युवतियां बेधड़क होटल अटेंड करती है। और उनके परिजन उस पर प्रतिबंध लगाने में असफल है।

अपने को नेता कहने वाले सफेदपोश ही अपराधियों को संरक्षण देकर शराब बेचबाने का कार्य करते हैं। जबकि विश्व हिंदू परिषद के रोशन मिश्रा ने कहा कि आखिर जनता क्या करें? जनता अगर आवाज उठाती है तो सफेदपोश द्वारा उन्हें डराया धमकाया जाता है यहां तक की उन्हें झूठे मुकदमे में जेल तक भिजवाने का कार्य करता है।

जबकि कुछ लोगों ने थाना प्रभारी का अपराध पर काबू पाने में सफलता पाने पर बधाई भी दी और उनकी कमजोरी को भी दर्शाया। यहां तक कह डाला की मान्यवर प्रभारी जी को अपने सहयोगी अधिकारियों कर्मचारियों का पूर्णरूपेण सहयोग प्राप्त नहीं होता है।

आलू चट्टी रोड में दुकान से बाहर सड़क तक लोग बाजार लगाकर रखते हैं, सड़कों पर ठेला, 3 चक्का वाहन एवं चार चक्का वाहन लगाने का जगह नहीं रहने के कारण सड़कों पर ही अपना वाहन रोककर रखते हैं। बैठक में उपस्थित अन्य लोगों ने भी सारी बातों को जायज बताया और समस्या भरी बरौनी नगर परिषद क्षेत्र का उद्धार करने के लिए सही तरीके अपनाने को प्रशासन से अपील की। जबकि थाने पर किसी तरह का मामला जाने पर प्रशासन सही गलत का जांच कर पहले सुलझाने का प्रयास करें ।फिर एफ आई आर दर्ज कर सकते हैं। एवं किसी मामले पर नेतागण भी पैरवी करने जाने से पहले मामले को सुलझाने का प्रयास करें दोनों पक्षों की बातों को सही जानकारी लें, तभी कहीं पैरवी करने की मनसा पाले । लोगों में इतनी हिम्मत देखी गई की सभी तरह के भय को मिटा कर यहां तक कह डाला कि गलत करने वाले और करवाने वाले लोग भी इस बैठक में शामिल हैं। कुछ ऐसे लोगों को हॉल के अंदर नहीं बैठकर, बाहर से ही सारी बात सुनते रहे, और उपस्थिति भी दर्ज नहीं कराई और चले गए। सब इस बैठक में मौजूद है। इस अवसर पर मोहम्मद कयूम आजाद, सुबोध प्रसाद सिंह, संजय सिंह, प्रशांत कुमार,जिला पार्षद शिव चंद्र महतो,उमेश सिंह ,सहीत दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.