बिहार विधान परिषद में मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष बनने पर डॉ दिलीप जायसवाल को कलवार सेवक समाज के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने दी बधाई
फरकिया के लाल डॉ दिलीप जायसवाल "सीमांचल के गांधी" के रुप में चर्चित - डॉ अरविन्द वर्मा।
Indu Prabha
खगड़िया । फरकिया के लाल डॉ दिलीप जायसवाल, एमएलसी को बिहार विधान परिषद ने मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष की मान्यता दिया,जो विगत 21 नवम्बर से लागू हो गया। उक्त जानकारी देते हुए कलवार सेवक समाज के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने डॉ दिलीप जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मीडिया से कहा डॉ दिलीप गोगरी अनुमंडल मुख्यालय स्थित उसरी ग्राम निवासी स्वo आनन्दी चौधरी के पुत्र हैं, जो इन दिनों किशनगंज स्थित माता गुजरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डायरेक्टर हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही गोगरी ग्रामवासी फूले नहीं समा रहे हैं। आगे डॉ वर्मा ने कहा ज़िला वासी को गर्व है कि फरकिया के लाल का डंका आज पूरे बिहार में बज रहा है। आगे उन्होंने कहा डॉ दिलीप की काबिलियत और सामाजिक सूझ बूझ के कारण ही भाजपा ने इन्हें सिक्किम राज्य का भाजपा प्रदेश प्रभारी बनाया है। सनद रहे, डॉ दिलीप जायसवाल भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष भी हैं। इनकी एक और उपलब्धि यह है कि भाजपा बिहार के हर ज़िला मुख्यालय में अपना हाईटेक कार्यालय बना रही है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर की कमिटी बनी और बिहार से इकलौते सदस्य डॉ दिलीप जायसवाल ही बनाए गए हैं। डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा अब तो डॉ दिलीप जायसवाल सीमांचल के गांधी भी कहे जाने लगे हैं।किशनगंज में हर जाति और हर धर्म के लोग इन्हें चाहते हैं। डॉ वर्मा ने कहा बिहार की बागडोर अगर डॉ दिलीप जायसवाल के हाथों सौंप दिया जाय तो बिहार का काया पलट हो जायेगा।



