हॉफ मैराथन दौड़ पूर्णरूपेण सफ़ल होने पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने डीएम एसपी को दी बधाई।
आलोक अमितेश और अमित सुमित की जोड़ी लोकप्रियता हासिल करने की ओर - डॉ अरविन्द वर्मा
Indu Prabha
खगड़िया। ज़िला मुख्यालय में आयोजित नशा मुक्त बिहार के तहत हॉफ मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले तमाम धावकों को बधाई देते हुए बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से कहा इस प्रकार के कार्यक्रमों का छात्र छात्राओं और समाज के हर तबके के लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। एक दूसरे के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना पनपती है। सुबह छः बजे से पूर्व निर्धारित रूटों पर स्कूली छात्र छात्राएं, पुलिस बल, महिला पुलिस और मजिस्ट्रेट की प्रशासनिक तैनाती से धावकों को निर्धारित दूरी तय करने में कोई परेशानी नहीं हुई। आगे डॉ वर्मा ने कहा हजारों हज़ार की तायदाद में हॉफ मैराथन दौड़ में धावकों ने भाग लेकर साबित कर दिया कि हम किसी से कम नहीं। हम सरकार के नशा मुक्त बिहार का स्वागत करते हैं। डॉ वर्मा ने हॉफ मैराथन दौड़ पुनरूपेण सफल होने पर ज़िला प्रशासन के मुखिया ज़िला पदाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष, ज़िला पुलिस प्रशासन के मुखिया आरक्षी अधीक्षक अमितेश कुमार, अनुमंडल प्रशासन के अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार सहित उनके सभी सहयोगी अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को बधाई दिया। उन्होंने यह भी कहा अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय होने से ज़िले के विकासात्मक कार्यक्रमों का विकास तेजी से होता है। डॉ वर्मा ने कहा अभी ज़िले में आलोक अमितेश (डी एम+ एस पी) तथा अमित सुमित (एस डी ओ+डी एस पी) की जोड़ी दिनोंदिन काफ़ी लोकप्रियता हासिल कर रही है। इसका सुप्रभाव उनके अधीनस्थ अधिकारियों पर पड़ रहा है, जो ज़िले के लिए शुभ का संकेत है।


