Translate

BIG BREAKING:- मुजफ्फरपुर में शिक्षा विभाग का कड़ा फैसला, 9.30 से 4 बजे तक बंद रहेंगी कोचिंग ।।

BIG BREAKING:- मुजफ्फरपुर में शिक्षा विभाग का कड़ा फैसला, 9.30 से 4 बजे तक बंद रहेंगी कोचिंग ।।



बिहार के मुजफ्फरपुर में शिक्षा विभाग ने एक रोचक फैसला लिया है। अब जिले में सुबह 9:30 से संध्या 4 बजे तक कोचिंग सेंटर में कक्षाएं नहीं चलेंगी। स्कूल में लगातार कम हो रही उपस्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कड़ा फैसला किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने इसको लेकर सभी कोचिंग सेंटरों को पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इस अवधि में यदि कोई कोचिंग सेंटर खुला पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुबह 9:30 से 4 बजे तक जिले में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन होता है, ऐसे में इस अवधि में कोई भी कोचिंग सेंटर संचालित नहीं किए जाएंगे। कार्रवाई के लिए धावा दल का गठन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.