नालंदा में संदिग्ध अवस्था में मिली विवाहिता की लाश:पिता का आरोप, ससुराल वालों ने जहर देकर की हत्या।
नालंदा में सोमवार की रात विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में घर के बाहर सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान थरथरी थाना क्षेत्र के शेखपुरा डीह निवासी देवा यादव की (25) वर्षीया पत्नी आरती देवी के रूप में की गई है। आरती के मायके वाले जहर दे हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
घटना के संदर्भ में छबीलापुर थाना क्षेत्र के छबीलापुर गांव निवासी आरती के पिता राकेश कुमार ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी साल 2017 में थरथरी डीह निवासी कृष्ण यादव के पुत्र देवा यादव से हुई थी। इस बीच दोनो से 4 साल का बेटा और 2 साल की बेटी भी हुई। उनका दामाद दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। घटना के दिन भी वह बाहर भी था। सूचना पाकर घर लौट रहा है।
राकेश कुमार ने बातया की उनकी पुत्री के साथ ससुराली परिवार शादी के बाद से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करते रहता था। सोमवार की शाम उनकी पुत्री ने फोन कर कहां की अब वह नहीं बच पाएगी उसे अपने बेटे से बात करा दीजिये। उन्हें यह बात सुनकर अट्पटा लगा। देर शाम 8:00 बजे के करीब जब उन्होंने अपने बेटी से बात करना चाहा तो ससुराली परिवार के द्वारा बहाना बनाया जाने लगा जिसके बाद वह लोग आरती के ससुराल पहुँचे तो आरती की सास को छोड़ ससुराली परिवार घर में मौजूद नहीं था। जिसके बाद वे लोग बेटी की खोज करने लगे तभी उन्हें गांव के बाहर कंबल में बेटी का शव मिला।
मृतिका के परिजनों का आरोप है कि खाने में जहर देकर हत्या किया गया। अक्सर दूध के लिए मायके से भैस लाने को कहकर ससुराली परिवार झगड़ा करता था। परिजनों ने पुलिस पर भी सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस को हत्या की सूचना देने के उपरांत भी घटनास्थल पर पहुंचने में 2 घँटे लग गए। जबकि थाने से गांव की दूरी महज 6 किलोमीटर ही है। 2 घण्टे बाद जब पुलिस आई तो उन लोगों ने मृतका के सास को गिरफ्तार करने की बात कही, तो पुलिस ने लेडीज कॉन्स्टेबल के नहीं रहने का हवाला दे गिरफ्तार करने से मना कर दिया। परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि आरोपी से पैसे लेकर केस को मैनेज भी किया जा सकता है। हत्या का आरोप मायके वाले सास-ससुर, भैंसुर, देवर और गोतनी पर लगा रहें हैं।
वहीं इस मामले में थरथरी थाना अध्यक्ष का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि बीमारी से मौत हुई। परिजनों के द्वारा जो भी आवेदन प्राप्त होगा। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ससुराली परिवार घर छोड़कर फरार है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


