दूधपुरा में विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता पर्यवेक्षक के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हसनपुर प्रखंड के दुधपुरा पंचायत के मध्य विद्यालय दूधपुरा में विश्व शौचालय दिवस के शुभ अवसर पर दूधपुरा पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक दुर्गेश कुमार के द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मौके पर मुखिया कैलाश महतो ,प्रधानाध्यापक दिलीप राय , श्रीकांत राय, शिक्षक केसरी कुमार,जितेंद्र कुमार, दधीवाल पासवान, अभिनाश कुमार,रामानंद शर्मा,सुम्मी कुमारी एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। वहीं इस दौरान प्रथम स्थान आने वाले छात्रों को दीवार घड़ी देकर पुरस्कृत किया गया वही 2nd एवं 3rd स्थान आने वाले छात्रों को भी मुखिया कैलाश महतो के द्वारा पुरस्कृत किया गया स्कूल प्रांगण में काफी संख्या में देखने वालों का भीड़ जमा रहा।

