Translate

BARAUNI/ BEGUSARAI:- रेल पुलिस ने गंगासागर एक्सप्रेस से 14 बोतल 750ml का अंग्रेजी शराब बरामद किया।

BARAUNI/ BEGUSARAI:- रेल पुलिस ने गंगासागर एक्सप्रेस से 14 बोतल 750ml का अंग्रेजी शराब बरामद किया।



बरौनी/बेगुसराय- जहां आज पूरे बिहार में शराबबंदी को जोर देने के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया वही आज पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के चर्चित जंक्शन बरौनी जंक्शन स्टेशन से पास करने वाली दूरगामी ट्रेनों के जांच पड़ताल के क्रम में आए दिन प्रतिबंधित शराब की बोतलें एवं कार्टून बरामद होने का सिलसिला जारी है।

बताया जाता है कि 20 नवंबर को अहले सुबह सियालदह से जयनगर जाने वाली 13185 गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण बोगी से शौचालय के पास से लावारिस हाल में रखी गई 750ml का 14 बोतल शराब को रेल राजकीय थाना द्वारा बनाई गई नशा मुक्ति के लिए गठित स्पेशल टीम ने बरामद किया।

जबकि उक्त शराब को ले जाने वाले व्यापारी फिर पुलिस के आंखों में धूल झोंक कर सामने से निकल जाने में सफल रहे। पुलिस ने शराब बरामद कर रेल राजकीय थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.