Translate

No title

Begusarai:- अभाविप बीहट के कार्यकर्ताओं ने मनाई लक्ष्मीबाई की जयंती।



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बीहट के कार्यकर्ताओं ने मल्हीपुर स्थित चैलेंज एजुकेशन पर रानी लक्ष्मीबाई की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोहा लेने वाली झांसी की रानी के बलिदान को याद किया गया। साथ ही आज के दौर में महिलाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए अभाविप बीहट की छात्रा -प्रमुख अंजली कुमारी ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों को लोहे के चने चबवा दिए, जिस कारण फिरंगियों को भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

वर्तमान परिदृश्य में छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी पढ़नी चाहिए। और उनके द्वारा किए गए कर्तव्यों को पालन करने के लिए आगे आना चाहिए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में रानी लक्ष्मीबाई का अहम योगदान रहा है।

 मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशस्वी आनंद ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई वह भारतीय वीरांगना थीं,जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए रणभूमि में हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।उन्होंने अपनी छोटी सी सशस्त्र सेना से अंग्रेजों का बड़ी बहादुरी से मुकाबला किया।रानी ने डटकर शत्रु का सामना किया।

आत्मनिर्भर नारी शक्ति,मिशन साहसी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से अभाविप छात्राओं के अंदर आत्मविश्वास पैदा करता है,जिस से प्रेरित होकर आज संगठन में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक छात्राओं का सशक्त नेतृत्व है।


मौके पर जिला एसएफडी प्रमुख मनीष कुमार ने कहा कि श्रद्धा दृश्य निर्मम हत्या अकाउंट से सीख लेते हुए आज छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त होने की जरूरत है।तभी हम समाज के अंदर पैदा हो रहे कुसंस्कृति को समाप्त कर सकेंगे।

इस मौके पर जिला खेल सहप्रमुख चंदन कुमार, नगर उपाध्यक्ष अभिजीत कुमार,नगर मंत्री हिमांशु कुमार, दीपशिखा भारती, ज्योत्सना कुमारी, काजल कुमारी,रूपम, प्रीति कुमकुम, मनीष कुमार,पिंटू कुमारआदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.