Translate

बैरगनिया‌ (सीतामढ़ी):- इंडो-नेपाल से सटे सीमा पार रौतहट जिले में पुलिस ने नेपाली नकली 87 हजार रुपया व एक नलकटुवा के साथ एक ही परिवार के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार।

बैरगनिया‌ (सीतामढ़ी):- इंडो-नेपाल से सटे सीमा पार रौतहट जिले में पुलिस ने नेपाली नकली 87 हजार रुपया व एक नलकटुवा के साथ एक ही परिवार के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार।




इंडो-नेपाल से सटे सीमा पार रौतहट जिले में पुलिस ने नेपाली नकली 87 हजार रुपया व एक नलकटुवा के साथ एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तस्कर की ओर से पुलिस पर हुई पथराव में 9 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए है।पुलिस ने भी अपनी सुरक्षा में दो राउंड हवाई फायरिंग भी की है।पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस व्यपारी बनकर जिले के मौलपुर नगरपालिका अंतर्गत सगैया पिपरिया-सोनरनिया सड़क खण्ड पर एक हजार के 87 जाली नोट के साथ बारा आदर्श कोतवाल अंतर्गत गांवपालिका पटेरवा के 25 बर्षीय सोनू उर्फ आनन्द कुशवाहा,उसकी 42 बर्षीय माँ प्रतिमा देवी सिन्हा,व बहन 20 बर्षीय अम्बिता कुमारी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प में नौ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए तथा पुलिसकर्मियों के द्वारा दो राउंड हवाई फायरिंग भी की गई है।पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में ले लिया है।पकड़े गए लोगों में बारा आदर्श कोतवाल पटेरवा के 19 बर्षीय बृजकिशोर मुखिया,सगैया पिपरिया के 23 बर्षीय राजाराम साह व एक अन्य शामिल है।पुलिस ने श्री साह के घर की तलाशी लेकर एक अबैध नलकटुवा बरामद कर गृहस्वामी के पिता बिंदा साह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.