बरौनी/बेगूसराय- बिहार में शराबबंदी हुई फेल, 13021 मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन 224 बोतल इंग्लिश शराब बरामद।
पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन स्टेशन पर एलटीएफ-3 पुलिस द्वारा आज 13021 मिथिला एक्सप्रेस की बोगी को चेक किया गया, जहां बोगी नंबर S2 के शौचालय के पास लावारिस हालात में रखी गई 224 बोतल इंग्लिश शराब बरामद की गई।
रेल प्रशान डाल- डाल तो शराब व्यापारी पात- पात वाली कहावत चरितार्थ होते नज़र आ रही है। शायद ही ऐसा कोई दिन हो जिस दिन दूरगामी ट्रेनों से शराब व्यापारियों द्वारा शराब का पेटी लेकर बरौनी होकर पास नहीं करता हो, और प्रशासन भी व्यापारी को पकड़ ना सके? परंतु उनके शराब पकड़े ही जाते हैं।
224 बोतल इंग्लिश शराब बरामद होने के बाद पुलिस राजकीय थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान कार्य में जुट गई है।

