Translate

गिरती विधि व्यवस्था, बढ़ते अपराध दुष्कर्म राहजनी एवं ज्वलंत मुद्दे को लेकर 1 दिसंबर को डीएम के सामने होगा धरना प्रदर्शन सभा - किरण देव यादव।

गिरती विधि व्यवस्था, बढ़ते अपराध दुष्कर्म राहजनी एवं ज्वलंत मुद्दे को लेकर 1 दिसंबर को डीएम के सामने होगा धरना प्रदर्शन सभा - किरण देव यादव।




30 11 2022 खगड़िया बिहार


योग गुरु रामदेव बाबा के विवादित बयान का किया घोर निंदा, कार्रवाई की मांग।


महिलाओं को सम्मान देने के बजाय की जा रही है अपमानित - राज किरण ठाकुर।


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा डपोरशंखी - धर्मेंद्र कुमार


महिलाएं एवं बेटियां हो रही है असुरक्षित - इशरत परवीन



खगड़िया देश बचाओ अभियान का बैठक जयप्रकाश नगर अवस्थित संपर्क कार्यालय में हुआ जिसकी अध्यक्षता अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया। 

बैठक में श्री यादव ने खगड़िया के धोबी टोला में 3 वर्षीय नाबालिक के साथ एक हवसी बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म करने, परवत्ता के गोरियासी में, कुम्हरचक्की में महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाने के विरोध करने पर गंभीर मारपीट करने, भदास दाढी में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने जैसी जघन्य घटना की घोर निंदा किया। तथा पोक्सो एक्ट के मामले में दिन-ब-दिन वृद्धि होने पर गंभीर चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि शुंभा के निकट एवं अन्य जगहों पर हत्या की बढ़ती ग्राफ , तथा ओवर ब्रिज, राजेंद्र चौक, स्टेशन रोड, महात्मा गांधी मार्ग, गौशाला रोड, कोशी कॉलेज रोड, चित्रगुप्त नगर, बाजार में दिनदहाड़े राहजनी मोबाइल छीनने जैसी घटनाएं बखौफ अपराधियों द्वारा की जा रही है। अपराधियों पर प्रशासन का भय समाप्त सा हो गया है। वहीं अपराधियों से आमजन डरे सहमे भयाक्रांत हैं। वामपंथी कम्युनिस्ट नेता किरण देव यादव ने कहा कि एक तरफ सरकार एवं प्रशासन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन बेटी का सुरक्षा करने में असमर्थ हैं। श्री यादव ने कहा कि योग गुरु रामदेव बाबा द्वारा "महिलाएं बिना कपड़ा के बहुत अच्छी लगती हैं" जैसी विवादित बयान देकर भारतीय सभ्यता संस्कृति को खंडित करने एवं पश्चिमी सभ्यता थोपने जैसी माहौल बनाने को प्रयासरत है। जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। अनर्गल विवादित बयान देने वाले रामदेव बाबा पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए सिर्फ माफी नहीं । कम्युनिस्ट नेता समाजसेवी किरण देव यादव ने जिला प्रशासन से संबंधित घटना के दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने जल्द गिरफ्तार करने जान से मारने की धमकी देने वाले दोषी को गिरफ्तार करने, पीड़िता को न्याय देने, पीड़ित परिवार को संरक्षण देने एवं मुआवजा देने की मांग किया है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उपरोक्त सवालों को लेकर 1 दिसंबर 2022 को समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में समाजसेवी महिला नेत्री राज किरण ठाकुर ने जिला एवं देश में महिलाओं के साथ हो रही अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान की। बैठक में इशरत परवीन, शमां फिरोज, रोशन चंद्रवंशी, धर्मेंद्र कुमार, अजय ठाकुर, तितली भारती, सुनील कुमार आदि ने जिले में गिरती विधि व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। समाजसेवियों ने जिले के ज्वलंत सवालों को लेकर 1 दिसंबर को आयोजित धरना प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता बुद्धिजीवी अधिवक्ता विभिन्न जन संगठनों से जुड़े प्रगतिशील लोकतांत्रिक विचारधारा बाले साथियों से अपील किया।

समाजसेवियों ने बतौर प्रतिनिधिमंडल मिलकर सदर थाना, महिला थाना, सिविल सर्जन से संपर्क कर घटना के प्रति सजग रहने, महिलाओं को सुरक्षा देने, दोषी पर जल्द कार्रवाई करने एवं जांच रिपोर्ट के साथ के छेड़छाड़ नहीं करने पर विचार मंथन किया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी से जिले के गिरती विधि व्यवस्था के संदर्भ में प्रतिनिधिमंडल मिलने, वार्ता करने, स्मार पत्र देने का निर्णय लिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.