Translate

आरक्षण विरोधी भाजपा के मनसूबे को कभी नहीं होने देंगे पूरा - शीला मंडल, परिवहन मंत्री ।

आरक्षण विरोधी भाजपा के मनसूबे को कभी नहीं होने देंगे पूरा - शीला मंडल, परिवहन मंत्री ।



गांव गांव जाकर लोगों को जगाएं, भाजपा के असली चरित्र को करें उजागर - मदन सहनी, मंत्री समाज एवं कल्याण 



Arvind Verma



पटना। भाजपा की आरक्षण विरोधी रवैया को लेकर हमलोग पूरे बिहार में जायेंगे और लोगों को बताएंगे कि भाजपा अति पिछड़ा समाज के साथ कैसे छल कर हमारे आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है ? हमलोग भाजपा के मनसूबे को कभी पूरा नहीं होने देंगे। आज बिहार के हर ज़िले से हमारे अति पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों का जमावड़ा यह प्रदर्शित करता है कि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार हमलोगों को जगा चुके हैं। अब पहले वाले हमलोग नहीं हैं। मुख्य मंत्री नीतीश कुमार, हमें अपनी हिस्सेदारी लेने का नुस्खा बता चुके हैं। उक्त बातें, बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने पटना के गांधी मैदान स्थित गांधी की मूर्ति के निकट आयोजित अखिल भारतीय अति पिछड़ा महसभा द्वारा भाजपा के आरक्षण विरोधी नीति के खिलाफ आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय अति पिछड़ा प्रतिनिधि सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही। आगे उन्होंने कहा मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा को आरक्षण देकर हमारे समाज का मान बढ़ाया। परिवहन मंत्री शीला मंडल ने तो यहां तक कह दी कि आज मैं यहां तक पहुंची हूं, मुख्य मंत्री का ही देन है, जो चौका से चौक तक पहुंची। आरक्षण की ही देन है। आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता बिहार सरकार के समाज एवं कल्याण मंत्री मदन सहनी ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में मंत्री मदन सहनी ने कहा हमारी आबादी जितनी है, उसके अनुसार मुझे आरक्षण मिलनी ही चाहिए। हमें एक जुट होकर आरक्षण विरोधी भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा बिहार के गांव गांव में जाकर अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को जगाएं और भाजपा के असली चरित्र को उजागर करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.