मोहन गुप्ता को मिल रहा बुजुर्गों का आशीर्वाद, सिक्कों से भी तौल कर किया गया सम्मानित।
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में लोगों ने कहा चुपचाप, लालटेन छाप
महागठबंधन उम्मीदवार मोहन गुप्ता का जन सम्पर्क अभियान तेज
Arvind Verma
गोपालगंज। महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार मोहन गुप्ता का जन सम्पर्क अभियान तेज हो गया है। जिधर जाओ, उधर नीतीश और तेजस्वी के समर्थक बुजर्गों का आशीर्वाद दिल से मोहन गुप्ता को मिल रहा है। यहां तक कि मुस्लिम समुदाय के बीच भी इन्हें अपार बहुमत से चुनाव जिताने के लिए युवा वर्ग काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जायज़ा लेने पहुंचने पर मीडिया से अधिकांश मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा इस बार सिर्फ आरजेडी, वही लालू का लालटेन।
मीडिया ने जब कुछ युवकों से पूछा इस बार कौन छाप ? युवकों ने एक स्वर में जवाब दिया "चुपचाप लालटेन छाप"। जब यह पूछा गया कि आपके समुदाय से ओवैसी के भी उम्मीदवार हैं ? ज़बाब मिला अरे भैया, वो तो बीजेपी की " बी " टीम है। उससे हमलोगों को कोई मतलब ही नहीं हैं। इस बार सिर्फ़ मोहन भैया, सिर्फ लालटेन। दूसरी तरफ़ गोपालगंज विधान सभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार के रुप में राजद से वैश्य समाज में कलवार को टिकट मिलने से पूरे बिहार के वैश्य समाज काफ़ी खुश हैं इसलिए राजद उम्मीदवार मोहन गुप्ता को उत्साहित लोगों ने पूरे हुजूम के साथ नारेवाजी करते हुए सुसज्जित तराजू पर बिठा कर सिक्के से तौला गया। बूढ़े हो या युवा अधिकतर लोगों ने मीडिया से कहा इस उप चुनाव में महागठ बंधन की एक तरफा हवा बह रही है। मोहन गुप्ता ने मीडिया से कहा यह चुनाव देश को दिशा देगा। ये तो सेमी फाइनल है, असली मुकाबला फाइनल तो 2024 में होगा।




