Translate

ताइक्वांडो खिलाड़ी रेफरी सेमिनार के लिए रवाना।

ताइक्वांडो खिलाड़ी रेफरी सेमिनार के लिए रवाना।



बिहार के मधुबनी जिला मे 9 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक राष्ट्रीय ताइक्वांडो क्योरुगी रेफरी सेमिनार मधुबनी के खेल भवन में आयोजित किया गया है। ये आयोजन बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा मधुबनी में किया जा रहा है ।



इस रेफरी सेमिनार के प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय रेफरी ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के रेफरी चेयरमैन अतुल पंघोत्रा सर होंगे। जो जम्मू कश्मीर से पहली बार बिहार की धरती पे इस सेमीनार में बिहार के ताइक्वांडो खिलड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा करेंगे।



बेगूसराय से पांच खिलाड़ी इस सेमीनार में भाग लेंगे सभी खिलाड़ी चैंप ताइक्वांडो एकेडमी से है अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कैसर रेहान, श्रवण कुमार,प्रिंस कुमार, साहवान तपादार, विजेंद्र कुमार सिंह सभी खिलाड़ी तीन दिन तक रेफरी सेमिनार में खुद को प्रशिक्षित करेंगे।

आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैम्पियनशिप में रेफरी करने का मौका प्रदान किया जाएगा।

बिहार ताइक्वांडो संघ के वाइस प्रेसिडेंट मनोज कुमार सिंह ने कहा हम लागतार बिहार के ताइक्वांडो खिलाड़ी को अलग अलग प्लेटफॉर्म पे प्रशिक्षित करके बिहार के खिलाड़ी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पे पहचान दिलाने और बिहार में ताइक्वांडो खेल के डेवलप के लिए लगातार प्रयासरत हूं।



चैंप ताइक्वांडो एकेडमी के मैनेजर रोहन कुमार, मेडिकल एडवाइजर डाॅक्टर नजरुल हक, एआईएसएफ के राज्य अध्यक्ष अमीन हमजा, अमरेश कुमार, डॉक्टर रौशन कुमार, आफाक अख्तर (हुकूमत) तमाम लोगों ने अपनी तरफ से शुभकामनाए देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.