Translate

अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग को लेकर एआईएसएफ का प्रतिनिधिमंडल मिला छौराही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से।

अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग को लेकर एआईएसएफ का प्रतिनिधिमंडल मिला छौराही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से।



छौराही प्रखंड के मालपुर पंचायत के ग्राम कचहरी के सचिव रामचंद्र राय के द्वारा वंशावली बनाने पर भी ₹100 का वसूली किया जाता है जो कहीं से भी जायज नहीं है, जब उनसे पूछा गया कि पैसा लेना अनिवार्य है नियम है क्या?, तो उन्होंने कहा कोई नियम नहीं है लेकिन हम बिना पैसे लिए काम नहीं करेंगे आपको जहां जाना है जाकर शिकायत कीजिए जिसको कहना है कह दीजिए कि सचिव रुपया मांगता है,मुझे कोई कुछ नहीं कर सकता है।

ग्राम कचहरी के सचिव का इस तरह के घटिया बयानबाजी भ्रष्टाचार का खुल्लम खुल्ला बढ़ावा देना है जिसका हमारा संगठन घोर निंदा करते हुए इस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले भ्रष्ट व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग करता है। उपरोक्त बातों की शिकायत और कार्रवाई को मांग करते हुए एआईएसएफ के जिला कोषाध्यक्ष मोनू सिंह ने अपने प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से लिखित देकर छौड़ाही सीओ एवं बीडीओ से मिलकर कहा। अंचल सचिव नवीन कुमार और नितीश कुमार कहा कि अगर इस भ्रष्टाचार मे लिप्त व्यक्ति पर कार्रवाई नही हुई तो हमारा संगठन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा। 

                  मौके पर अंचल सह सचिव रवनिस कुमार, प्रदीप कुमार उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.