Translate

दिल्ली में ताइक्वांडो एजुकेशन बुक के विमोचन में शामिल हुए बेगूसराय के कैसर रियाज।

दिल्ली में ताइक्वांडो एजुकेशन बुक के विमोचन में शामिल हुए बेगूसराय के कैसर रियाज।



दिल्ली में इंडियन दोजांग स्पोर्ट्स अथॉरिटी के डायरेक्टर सह इंडियन टीम के कोच परवन सैकिया के द्धारा लिखी ताइक्वांडो एजुकेशन बुक का विमोचन हुआ। बिहार जिला बेगुसराय के लाल अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी मोहम्मद कैसर रियाज़ इस विमोचन समारोह में शामिल हुए। बताता चलूं इंडिया में पहली बार ताइक्वांडो मार्शल आर्ट एजुकेशन  बुक का विमोचन हुआ इस समारोह में साउथ कोरियन एंबेसी के मिनिस्टर मिस्टर चोई जोंग हो , ग्रैंड मास्टर जियोंग ही ली (साउथ कोरिया) , भाजयुमो दिल्ली स्टेट सेक्रेटरी रीतिका संतोष गोयल, 

मास्टर माजिद खान, मोहम्मद कैसर रियाज़ उपस्थित थे। 

लेखक के बारे में बताते चलूं की मास्टर परवन सैकिया एक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय चैंपियन हैं, जिनके नाम पर 15 से अधिक अंतरराष्ट्रीय जीत हैं।  उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में कुक्कीवॉन, दक्षिण कोरिया (विश्व ताइक्वांडो मुख्यालय) से अपनी मास्टर डिग्री प्राप्त की।  मास्टर सैकिया 2010 से ताइक्वांडो की शिक्षा दे रहे हैं, विभिन्न स्कूलों, गैर सरकारी संगठनों, सांस्कृतिक संगठनों और शिक्षा समितियों के साथ-साथ अपने स्वयं के दोजांग के साथ काम कर रहे हैं।  उनकी दृष्टि समग्र रूप से मार्शल आर्ट के शुद्धतम अर्थ को शिक्षित करना, समाज में सर्वश्रेष्ठ इंसान बनना है। इसलिए इनकी अपील है की इस ताइक्वांडो एजुकेशन बुक को तमाम मार्शल आर्ट के खिलाड़ी  जरूर पढ़े । 

इस मौके पे ताइक्वांडो के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद कैसर रियाज़ को भी संबोधन का मौका मिला उन्होंने कहा आज खेल के क्षेत्र में जो भी उड़ान संभव हो पाया है उसमे मास्टर परवन सैकिया  का ही योगदान है । इस ताइक्वांडो एजुकेशन बुक निश्चित ही खेल के क्षेत्र में हम जैसे खिलाड़ीयों को और आगे लेकर जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.