बेगूसराय: लोन नहीं चुकाने पर बैंक अधिकारी ने घर को किया सीज।
आज बेगूसराय के सर्वोदय नगर में स्टेट बैंक के अधिकारियों के द्वारा सचिन कुमार पिता रामभद्र पाठक घर सर्वोदय नगर वार्ड 10 के निवासी का घर पूरी तरह से बंद कर घर को सील बंद कर दिया तथा उनके दरवाजे पर इश्तिहार चिपका दिया गया,, बैंक के अधिकारियों ने बताया कि सचिन कुमार अपने फर्म गौरी ट्रेवल के नाम से लोन लिया था जो कि लोन लेने के बाद अभी तक बैंक का रुपया नहीं दे रहा था इस कारण कोर्ट के माध्यम से नोटिस भेज कर उनके घर को सील कर दिया गया तथा न्यायालय के माध्यम से उनके घर की नीलामी की जाएगी मौके पर नगर थाना की पुलिस तथा बैंक के कर्मचारी तथा रिकवरी एजेंट भी मौजूद थे।।

