Translate

चिराग पासवान पर पटना पुलिस ने बरसाए 20 लाठी किया चिराग को गिरफ्तार ,चिराग के राजभवन मार्च को पुलिस ने रोका, लाठीचार्ज पर भड़के जमुई सांसद बोले- हम कोई आतंकवादी नहीं।

चिराग पासवान पर पटना पुलिस ने बरसाए 20 लाठी किया चिराग को गिरफ्तार ,चिराग के राजभवन मार्च को पुलिस ने रोका, लाठीचार्ज पर भड़के जमुई सांसद बोले- हम कोई आतंकवादी नहीं।



 राजभवन मार्च को रोके जाने पर भड़के चिराग पासवान ने बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जितनी पुलिस आज हमें रोकने के लिए लगाई गई थी इतनी पुलिस हमेशा रहती तो बिहार में अपराध पर लगाम लग जाता। हम कोई आतंकवादी नहीं हैं कि हमारे साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है। हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से राज्यपाल से मिलने जा रहे थे।



पटना : बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की बिगड़ती स्थिति समेत कई मुद्दों को लेकर चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) (LJP Ramvilas) ने मंगलवार को विरोध मार्च निकाला। जिसका नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag paswan) ने किया। उनकी योजना राजभवन जाने और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने की थी। लेकिन राजभवन से पहले ही चिराग पासवान के समर्थकों (Chirag Paswan Rajbhavan March) को रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। खुद चिराग पासवान को हिरासत में लिया गया, जिसका उन्होंने विरोध जताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.