Translate

सीवान: बीजेपी नेता को अपराधियों ने मारी गोली, पीछा करने पर लोगों पर भी की फायरिंग

सीवान: बीजेपी नेता को अपराधियों ने मारी गोली, पीछा करने पर लोगों पर भी की फायरिंग



सीवान के जामो थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता को ताबड़तोड़ 3 गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी भाग निकले. उधर, घायल भाजपा नेता को इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना बुधवार सुबह की है.


बताया जा रहा है कि सुरतापुर गांव में नकाबपोश दो अपराधी बाइक से पहुंचे. इस दौरान घर के दरवाजे पर बैठे भाजपा मंडल के महामंत्री जनार्दन प्रसाद को गोली . वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक सवार भाग निकले. इस दौरान जब गांव के लोगों ने अपराधियों को पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी और भाग निकले. जना.घायल जनार्दन प्रसाद को पहले सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी होते ही . मौके पर पहुंची जामो थाना की पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है. जल्द ही


घटना को अंजाम देने के दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया. वीडियो में दिख रहा है कि एक अपराधी बाइक पर बैठा रहता है जबकि दूसरा अपराधी बाइक से


उतरकर गोली मारता है. फिर फायरिंग करते हुए दोनों अपराधी निकल जाते हैं. लोग पैदल ही उनका पीछा करने के लिए दौड़ते हैं, जिसपर अपराधि फायरिंग करने लगते हैं,...

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.